सावधान! सेहत को पांच गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है करेले का जूस, रोजाना पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट

Published : May 28, 2023, 12:05 PM IST
side effect of bitter gourd juice

सार

side effect of bitter gourd juice: करेला यूं तो हमारी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में करेला या इसके जूस का सेवन करना कई बीमारियों को न्योता दे सकता है।

फूड डेस्क: कहीं रोजाना करेले का जूस पीकर आप भी तो खुद पर अत्याचार नहीं कर रहे? ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि एक्सपर्ट्स भी यह बात मानते हैं कि ज्यादा मात्रा में करेले के जूस का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे गैस, जी मिचलाना, माहवारी की समस्या और कई दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि करेले का जूस रोज पीने से आपके शरीर में क्या दिक्कतें आ सकती हैं...

पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ाएं

रोजाना करेले का जूस पीना पीरियड्स की समस्या को बढ़ा सकता है। दरअसल, पीरियड के दौरान करेले के जूस के सेवन करने से ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है। इसमें मोनोचारिन एंजाइम पाए जाते हैं, जो पीरियड की फ्लो को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान भी करेले के जूस का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे मिसकैरेज के चांसेस बढ़ जाते हैं।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

करेले का जूस पाचन संबंधी परेशानी पैदा कर सकता है, जिसमें मतली, उल्टी और दस्त शामिल हैं, खासकर जब ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाता है, तो इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

हाइपोग्लाइसीमिया

करेले हाइपोग्लाइसेमिक (ब्लड शुगर लेवल को कम करने वाले) इफेक्ट के लिए उपयोग किया जाता रहा है। यह डायबिटीज वाले व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकता है,. लेकिन कई बार करेले के रस के अत्यधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल एकदम से बहुत कम हो सकता है।

एलर्जिक रिएक्शन

कुछ लोगों को करेले से एलर्जी का अनुभव हो सकता है, जिसके चलते खुजली, दाने या सूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं। यदि आपको कुकुरबिटेसी फैमिली(जिसमें खीरा और खरबूजे शामिल हैं) में पौधों से एलर्जी है, तो करेले का सेवन करते समय सावधानी बरतें।

ड्रग इंटरेक्शन

करेला कुछ दवाओं के साथ इंटरेक्शन कर सकता है। जैसे ब्लड थिनर या डायबिटीज की दवाएं। यदि आप कोई दवा ले रहे हैं, तो इसके रिएक्शन से बचने के लिए करेले के रस का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें- 48 की करिश्मा कपूर का फिगर बना देगा दीवाना, जानें उनका Fitness secret

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका