नवरात्रि में बिना तेल के आसानी से बन जाएंगे ये 4 फूड, खाते ही फील करेंगे एनर्जेटिक

Published : Sep 13, 2025, 06:51 PM IST
नवरात्रि फूड

सार

Navratri without oil Food: नवरात्रि व्रत के लिए बिना तेल वाले हेल्दी फलाहार बनाएं। समक चावल का डोसा, पीनट फ्रूट चाट, साबूदाना आलू कटलेट और कुट्टू का चीला नवरात्रि में एनर्जी और टेस्ट दोनों देंगे।

Navratri Food: 1 दिन के व्रत के दौरान फलाहार के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। लेकिन जब 9 दिन का व्रत रखना हो तो हेल्दी डाइट को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ जाता है। अगर आप भी नवरात्रि में व्रत रखती हैं और बहुत ज्यादा तेल का फूड तैयार हो जाता है, तो इससे आपको बचना चाहिए। अधिक तेल वाले खाने से न सिर्फ शरीर को अनहेल्दी फैट मिलेगा बल्कि मोटापा भी बढ़ सकता है। आप नवरात्रि के मौके पर बिना तेल वाले भी कुछ टेस्टी फूड ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में बिना तेल के कौन-से फलाहार तैयार किए जा सकते हैं।

समक चावल का डोसा या चीला

व्रत के दौरान समक के चावल खाए जाते हैं। आप इन चावल को कुछ घंटे के लिए भिगोकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें व्रत वाला नमक, हरी कटी हुई धनिया, थोड़ा अदरक घिसकर डालें। आप नॉन स्टिक पैन में इस बेटर को फैला कर चीला बनाएं। बिना तेल का चीला जहां आसानी से भूख मिटा देगा, वहीं आपको एनर्जेटिक भी फील होगा।

पीनट फ्रूट चाट

व्रत में जब भी आप एनर्जी लो फील करें, तुरंत डिफरेंट टाइप के फ्रूट्स को काटकर सेंधा नमक मिलाकर फ्रूट चाट बना लें। बिना तेल की यह चाट तब और भी स्वादिष्ट बन जाएगी, जब आप इसमें भुनी हुई मूंगफली और काजू मिलाएंगे। कुछ ही मिनटों में बिना पकाएं टेस्टी डिश तैयार हो जाएगी।

और पढ़ें: नेपाल की शेरपा बटर टी, शक्कर नहीं नमक से बनती है ये चाय

साबूदाना आलू कटलेट

पानी में भीगे हुए साबूदाना को उबले हुए आलू के साथ मैश करके हरी धनिया, हरी मिर्च, भुने हुए जीरा पाउडर मिलाकर टिक्की बना लें। साबूदाना टिक्की को बिना तेल के एयर फ्रायर या फिर नॉन स्टिक तवे में दोनों तरफ से हल्का सेंक लें। इसमें शक्कर मिलाएं और दही के साथ खाएं। आप चाहे तो आलू और साबूदाना मिलाकर बटर पेपर की मदद से उसे परांठा का शेप देकर भी नॉन स्टिक में पका सकती हैं।

कुट्टू के आटे का चीला

आप कुट्टू के आटे का चीला भी बिना तेल के आसानी से बना सकते हैं। कुट्टू के आटे को पानी में मिलाकर पतला घोल बनाएं। उसमें हरी मिर्च, हरी धनिया, जीरा पाउडर मिलाएं। अब इसे तवे में फैलाकर पतला चीला बना लें। आप इसे इमली की खट्टी मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं।

और पढ़ें: Non Stick Pan Buy Tips: कैसे खरीदें सही नॉन स्टिक पैन? ₹500 और ₹2000 वाले में समझें फर्क

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी