
फूड डेस्क: इनदिनों बारिश और जामुन का सीजन चल रहा है। इस फल की खासियत ये है कि इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं और वास्तव में जामुन उनके लिए काफी फायदेमंद होता है। जामुन में नैचुरल शुगर की मात्रा कम होती है और यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। जी हां, जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे शुगर को ब्लड में छोड़ता है। इससे रक्त शर्करा का स्तर तेजी से नहीं बढ़ता है। जामुन एक स्वादिष्ट और पोषक फल है जिसका उपयोग कई तरह की फूड डिश बनाने में भी किया जा सकता है। आज हम आपको जामुन से बनने वाली 3 रेसिपीज बता रहे हैं जो कि आप इस मानसून सीजन में घर पर बनाकर स्वाद चख सकती हैं।
1. जामुन का शरबत
सामग्री:
सत्तू और ज्वार की रोटियां क्या गेहूं से ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट की राय
विधि:
जामुन की प्यूरी बनाना: जामुन को धोकर उसके बीज निकाल लें। इन्हें मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाकर प्यूरी बना लें।
शरबत तैयार करना: एक बड़े बर्तन में प्यूरी डालें, फिर उसमें चीनी, काला नमक, और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं ताकि चीनी घुल जाए। अगर आपको मीठा कम लगे, तो थोड़ी और चीनी डाल सकते हैं।
नींबू और पानी मिलाना: अब इसमें नींबू का रस और बाकी का पानी मिलाएं। इसे फिर से अच्छे से मिलाएं। अब शरबत को गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।
2. जामुन स्मूदी
सामग्री:
विधि:
स्मूदी तैयार करना: मिक्सर में जामुन, दही, शहद, और बर्फ के टुकड़े डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि स्मूदी स्मूद और क्रीमी न हो जाए।
चिया सीड्स मिलाना : अगर आप चाहें तो चिया सीड्स डालकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं। अब स्मूदी को गिलास में डालें और तुरंत परोसें।
3. जामुन की चटनी
सामग्री:
विधि:
जामुन की तैयारी: पहले जामुन को अच्छी तरह धो लें और उनके बीज निकाल दें।
चटनी बनाना: अब मिक्सर में जामुन, गुड़, जीरा पाउडर, काला नमक, और हरी मिर्च डालकर पीस लें। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी डालकर फिर से पीस लें।
स्वाद मिलाना: पीसने के बाद, चटनी को एक बाउल में निकालें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। तैयार चटनी को पराठे, पूरी, या स्नैक्स के साथ परोसें।
Bombay Duck से Hilsa तक, Rainy Months में सबसे ज्यादा खाएं 7 Seafood
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.