भूल कर भी न रखें फ्रिज में गरम खाना, शरीर का बिगाड़ देगा हिसाब-किताब!

Published : Apr 10, 2025, 03:02 PM IST
भूल कर भी न रखें फ्रिज में गरम खाना, शरीर का बिगाड़ देगा हिसाब-किताब!

सार

Hot Food in Fridge: बहुत से लोग गरम-गरम दूध ले जाकर फ्रिज में रख देते हैं। सिर्फ दूध ही नहीं, बल्कि दूसरे गरम फूड्स भी रखते हैं। फ्रिज में रखा गर्म खाना आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।  

Hot food in the fridge: कई बार हम लोग फ्रिज में गरम दूध के साथ ही हल्का गरम खाना भी रख देते हैं। हमें यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता की फ्रिज में हम खाने को लंबे समय तक चलाने के बजाय जल्दी खराब कर रहे हैं। गरम खाने से न सिर्फ फ्रिज का टेम्परेचर बढ़ जाता है बल्कि खाने के खराब होने के भी अधिक चांस होते हैं। आईए जानते हैं फ्रिज में गर्म खाना रखने से क्या होता है।

1.बढ़ जाता है फ्रिज का टेम्परेचर

गरम-गरम फूड्स को सीधे फ्रिज में रखने से फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ जाता है। आमतौर पर फ्रिज का तापमान 4 °C (39 °F) होता है। लेकिन फ्रिज में गरम फूड्स रखने से यह तापमान अस्थिर रहता है। इससे आपका फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है। 

2.बैक्टीरिया जल्दी पनपने की संभावना

गरम फूड्स को फ्रिज में रखने से फ्रिज के अंदर का तापमान असंतुलित हो जाता है। इससे फ्रिज में रखे अन्य खाद्य पदार्थ बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव तेजी से बढ़ते हैं। इन्हें खाने से हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। 

3.फूड की क्वालिटी पर बुरा असर

गरम-गरम खाने को फ्रिज में रखने से फूड्स की गुणवत्ता और स्वाद प्रभावित होते हैं। गरम खाना ठंडा होने पर सिकुड़ जाता है। साथ ही, उसकी बनावट और स्वाद दोनों प्रभावित होते हैं। इससे भोजन में मौजूद पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। 

4. फ्रिज वेंटिलेशन पर बुरा असर

विशेषज्ञों का कहना है कि हॉट फूड फ्रिज के वेंटिलेशन को भी प्रभावित करता है। गरम खाना फ्रिज में रखने पर वेंटिलेशन सिस्टम को ज्यादा काम करना पड़ता है। इससे फ्रिज की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है। साथ ही, फ्रिज की उम्र भी कम हो जाती है।

5.खाने में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा

गरम-गरम खाने को तुरंत फ्रिज में रखने से फ्रिज में रखे अन्य खाद्य पदार्थों के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर खाना बहुत गरम है तो फ्रिज के अंदर भाप और नमी पैदा होती है। यह अन्य खाद्य पदार्थों को खराब कर देती है। साथ ही, गरम खाने को खाने से अन्य खाद्य पदार्थों से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, जब भी आप गरम चीजों को फ्रिज में रखना चाहें, तो उन्हें पूरी तरह से ठंडा करने के बाद ही फ्रिज में रखें। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश