भूल जाएंगे गोभी-पनीर पराठा का स्वाद! जब समर में खाएंगे सत्तू पराठा, नोट करें रेसिपी

Published : Apr 09, 2025, 07:12 PM IST
Sattu Paratha Recipe

सार

Sattu Paratha Recipe: गर्मी के मौसम में सत्तू पराठा खाना बेस्ट होता है। यह पेट को कूल रखने के साथ-साथ लू से बचाता है। आइए जानते हैं रेसिपी। 

Sattu Paratha Recipe: विंटर में जहां आप गोभी पराठा, आलू पराठा या मेथी पराठा खाना पसंद करते हैं। वहीं गर्मी में आपको कुछ अलग ट्राई करना चाहिए, क्योंकि मौसम के अनुकूल ये चीजें नहीं होती है। समर में आपको सत्तू पराठा खाना चाहिए। यह ठंडक देने वाला होता है और सेहत से भरपूर होता है। इस पराठा को बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए बताते हैं इसकी आसान रेसिपी।

सत्तू पराठा रेसिपी के लिए जरूरी सामग्री

गेहूं का आटा – 2 कप

नमक – स्वादानुसार

पानी – गूंधने के लिए

तेल – सेंकने के लिए

भरावन (फिलिंग) के लिए:

सत्तू (चने का पिसा आटा) – 1 कप

प्याज (बारीक कटा) – 1 मध्यम

हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)

अदरक – 1/2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

लहसुन – 2-3 कलियां (बारीक कटी हुई)

नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

धनिया पत्ती – मुट्ठीभर (कटी हुई)

अचार का मसाला – 1 चम्मच

अजवाइन – 1/2 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

सरसों का तेल – 1 चम्मच

आलू पराठा बनाने की विधि:

स्टेप 1: आटा गूंथें

आटे में थोड़ा नमक और पानी डालकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें। 10-15 मिनट ढककर रख दें।

स्टेप 2: सत्तू की भरावन तैयार करें

एक बाउल में सत्तू लें। इसमें बारीक कटा प्याज, मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू का रस, धनिया पत्ती, अचार मसाला, अजवाइन, नमक और सरसों का तेल डालें। सबको अच्छे से मिक्स करें। जरूरत हो तो 1-2 चम्मच पानी डालें ताकि मिश्रण गीला हो जाए । इसे पराठा में बाइडिंग अच्छी आती है।

स्टेप 3: पराठा बनाएं

गूंथे हुए आटे की लोई लेकर बेलें, उसमें सत्तू का मिश्रण भरें और दोबारा बेलें। तवे पर तेल या घी लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।सत्तू पराठा को आम के अचार और दही के साथ सर्व करें। आप चाहें तो धनिये और लहसुन की चटनी बना लें।

क्यों खास है सत्तू पराठा?

शरीर को ठंडक देता है

पेट साफ रखता है

लंबे समय तक भूख नहीं लगती

एनर्जी से भरपूर

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश