
Ice Tea Recipe: गर्मी में ज़्यादातर लोग धूप से बचने के लिए ठंडी चीजों (Easy Summer Drinks) का सहारा लेते हैं। जिसमे नारियल पानी, गन्ने का रस,लस्सी शामिल है। इस सीजन में मिल्क शेक की भी मांग बढ़ जाती है लेकिन हाई कैलोरी (High Calories Drink) के कारण ये वजन घटाने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़े करते हैं। ऐसे में आप भी फिटनेस फ्रीक हैं तो आज हम आपके लिए ठंडी चाय की रेसिपी लेकर आए हैं। जो ठंडक देने के साथ हेल्थ के लिए अच्छी होती हैं। तो चलिए जानते हैं आइस टी कैसे बनाते हैं। बता दें, इसके बारे में खुद न्यूट्रिशियन पलक नागपाल ने इंस्टाग्राम पर बताया है। सबसे पहले ये वीडियो देखिए-
2 नींबू हर्बल टी बैग
1/2 लीटर गरम पानी
1 संतरा
पुदीना की पत्तियां
1-2 चम्मच शहद
आइस टी बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले, टी बैग को गरम पानी में डालकर 5 से 7 मिनट तक भिगो दें। ठंडा होने के बाद संतरे के टुकड़े और पुदीना की पत्तियाँ डालें। फिर थोड़ा शहद डालें। फिर इसे अच्छी तरह से ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। अच्छी तरह से ठंडा होने के बाद छान लें। फिर बर्फ डालें। अब आपकी पसंदीदा आइस टी तैयार है। इसे किसी भी कप में डालकर सर्व करें।
नोट- अगर आप शहद नहीं पसंद करते हैं, तो आइस टी में चीनी डाल सकते हैं। हालांकि इससे आइस टी का स्वाद बदल सकता है। गर्मी में हाइड्रेट रखने के लिए ये बेस्ट रहेगा। जिसे आप चुन सकती हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.