MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Traditional summer drinks: गर्मियों के लिए एकदम रिफ्रेशिंग और हेल्दी हैं ये 10 ट्रेडिशनल समर ड्रिंक

Traditional summer drinks: गर्मियों के लिए एकदम रिफ्रेशिंग और हेल्दी हैं ये 10 ट्रेडिशनल समर ड्रिंक

फूड डेस्क : जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है खुद को हाइड्रेट रखना और ज्यादा जरूरी होता जा रहा है। ऐसे में बाजार का फैंसी मोहितो और सोडा छोड़कर आप ये 10 ट्रेडिशनल इंडियन समर ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं, जो आपको गर्मी में ठंडक देने का काम करेगी...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Apr 18 2023, 11:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
सोल कढ़ी
Image Credit : google

सोल कढ़ी

कोकम और नारियल के दूध से बनी ये सोल कढ़ी महाराष्ट्र और गोवा में बहुत चाव से खाई जाती है। गुलाबी रंग की यह कढ़ी गर्मियों के दौरान पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके अलावा ये गर्मी में पेट को ठंडा रखने का काम करती है।

210
पीयूष ड्रिंक
Image Credit : google

पीयूष ड्रिंक

यह एक महाराष्ट्रीयन स्वीट ड्रिंक है,जिसे दही,छाछ और चीनी का उपयोग करके बनाया जाता है और इसमें केसर, इलायची पाउडर और जायफल डाला जाता है। गर्मियों के लिए यह बहुत रिफ्रेशिंग ड्रिंक है।

310
पनागम
Image Credit : google

पनागम

पनागम एक दक्षिण भारतीय ट्रेडिशनल पेय पदार्थ है, जिसे गुड़, नींबू, सोंठ, काली मिर्च और इलाइची के साथ बनाया जाता है। यह गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है और आपको रिफ्रेश फील करवाता है।

410
नन्नारी शरबत
Image Credit : google

नन्नारी शरबत

नन्नारी भी एक साउथ इंडियन ट्रेडिशनल ड्रिंक है, जिसे नींबू के रस, पानी, चीनी और नन्नारी  की जड़ (भारतीय सरसपैरिला) से साथ उबालकर बनाया जाता है। कुछ जगह इस ड्रिंक में दूध भी मिलाया जाता है। नन्नारी की जड़ें बहुत गुणकारी होती हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे आप गर्म और ठंडा दोनों तरीके से पी सकते हैं।

510
लस्सी
Image Credit : google

लस्सी

उत्तर भारत और पंजाब में लस्सी सबसे ज्यादा प्रचलित होती है। जिसे केवल दही, बर्फ के टुकड़े और चीनी डालकर बनाया जाता है। पंजाब में खाने के बाद लस्सी पीने का खूब चलन है और यह डाइजेशन में भी मदद करती है।

610
कांजी
Image Credit : google

कांजी

कांजी एक उत्तर भारतीय पारंपरिक पेय पदार्थ है, जो गाजर, सरसों, नमक, चुकंदर का इस्तेमाल करके बनाया जाता है और इसको 2 से 3 दिन के लिए फर्मेंट होने रख दिया जाता है। कांजी का सेवन आप पूरे साल कर सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

710
छाछ
Image Credit : google

छाछ

गर्मी में नमकीन छाछ से बेहतर कोई और ड्रिंक नहीं हो सकती। यह खाने को पचाने में तो मदद करता ही है साथ ही बहुत रिफ्रेशिंग भी होता है। इसे आमतौर पर काला नमक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, सेंधा नमक जैसे मसाले डालकर बनाया जाता है। दक्षिण भारत में तो इसमें कड़ी पत्ता और सरसों के दानों का तड़का भी लगाया जाता है, जो बहुत स्वादिष्ट लगता है।

810
आम पन्ना
Image Credit : google

आम पन्ना

गर्मी के मौसम में आम पन्ना नहीं पिया तो क्या पिया। यह पेय पदार्थ कच्ची कैरी से बनाया जाता है जो आपको हाइड्रेशन देता है और थकावट को भी दूर करता है। साथ ही आम पन्ना लू-लपट, हैजा जैसी बीमारियों को भी दूर करता है।

910
जलजीरा
Image Credit : google

जलजीरा

भारत में जगह-जगह स्टॉल पर आपको जलजीरा बिकता हुआ नजर आ जाता है, लेकिन घर पर बनाया जलजीरा भी बेहद फायदेमंद और रिफ्रेशिंग होता है। इसमें इमली, नींबू, पुदीना, काला नमक, चाट मसाला, जीरा पाउडर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। कुछ लोग इसमें सोडा भी डाल देते हैं लेकिन पानी और बर्फ डालकर भी इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट लगता है।

1010
ठंडाई
Image Credit : google

ठंडाई

होली और शिवरात्रि पर तो आपने खूब ठंडाई पी होगी, लेकिन ये गर्मियों में आपको बहुत हाइड्रेट करने का काम करती हैं। इसमें ठंडे दूध, गुलाब की पंखुड़ी, बादाम, सौंफ, खसखस, तरबूज के बीज, इलायची, केसर और चीनी जैसी सामग्री का इस्तेमाल होता है और यह बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है।

और पढ़ें- Kitchen tips: चुटकियों में निकल जाएंगे तरबूज के सारे बीज, बस अपनाएं ये 5 इजी टिप्स

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chopper Coffee: चॉपर में मिनटों में बनाएं झाग वाली कॉफी, 5 स्टेप्स
Recommended image2
Healthy School Lunch Ideas: हर दिन नया और हेल्दी टिफिन, छोटे बच्चों को पसंद आएंगे ये लंच आइडिया
Recommended image3
Idli Recipe: रुई जैसी सॉफ्ट इडली बनाने के लिए बैटर में मिलाएं ये एक चीज, होटल जैसा बनाने का सीक्रेट तरीका
Recommended image4
5 Leaf Pakoda Recipes: पालक से भी टेस्टी हैं ये 5 पत्तों के पकोड़े
Recommended image5
How to Store Eggs: फ्रिज में या बाहर? जानें अंडे रखने का सही तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved