खतरा ! कहीं नकली चाय पत्ती तो नहीं पी रहे आप? ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Published : Jan 21, 2025, 07:12 PM IST
Used tea powder

सार

नकली चाय पत्ती के खतरे! जानें कैसे करें असली और नकली चाय पत्ती की पहचान। मिलावटी चाय पत्ती से होने वाले नुकसान और स्वास्थ्य समस्याओं से बचें। घर पर ही करें चाय पत्ती की शुद्धता की जांच और सुरक्षित चाय का सेवन करें।

फूड डेस्क। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से खाद्य विभाग में नकली चाय पत्ती बनाने और बेचने वाली फैक्ट्री में छापा मारा था। यहां से लगभग 11 हजार किलो नकली चाय पत्ती बरामद की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत लगभग 15 लख रुपए है। अगर देखा जाए तो भारत में हर घर में चाय जरूर बनती है। सुबह हो या शाम चाय के बिना दिन पूरा नहीं होता। वहीं, कई सर्वे भी दावा करते हैं 80 फ़ीसदी से ज्यादा भारतीय दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। ऐसे में कहीं आप नकली चाय पत्ती का सेवन तो नहीं कर रहे? ये पता लगाना जरूरी है क्योंकि ये शरीर पर अपना प्रभाव छोड़ती है और बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है।

नकली चायपत्ती पहचानने के तरीके

चायपत्ती असली है या नकली इसे पहचान के लिए ठंडा पानी का इस्तेमाल करें। अगर ठंडे पानी में चायपत्ती का रंग बदल जाता है तो यह नकली हैष क्योंकि असली चायपत्ती इतनी जल्दी रंग नहीं छोड़ती।

ये भी पढ़ें- बीयर के 7 DIY Use, सोफा क्लीनिंग से Plants Fertilizer तक का जादू

रगड़कर करें जांच

चाय पत्तियों को अपनी उंगलियों के बीच रगड़ें। अगर रंग निकल जाता है और हाथ में कलर आता है तो यह नकली है। असली चाय पत्ती कभी भी हाथों में रंग नहीं छोड़ती।

रंग से भी की जा सकती पहचान

असली चाय पत्ती की पहचान के लिए एक ग्लास में नींबू का रस ले लें और उसमें थोड़ी सी चाय पत्ती डालें। अगर धीरे-धीरे ग्लास में मौजूद नींबू रस बदल रहा है तो आप कृत्रिम चाय पत्ती का उपयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कमजोर हड्डियों और इम्यूनिटी के साथ एस्ट्रोनॉस्ट कैसे स्पेस में रहते हैं हेल्दी?

टिशू पेपर आएगा काम

टिशू पेपर में थोड़ी सी चाय पत्ती रखें और इसे ढक कर थोड़े से पानी के छींठे मारें। अगर यह तुरंत दाग या फिर रंग छोड़ता है तो यह नकली है। असली चाय पत्ती रंग छोड़ने में करीब 3 से 4 मिनट का वक्त लेती है।

नकली चाय पत्ती से होने वाले नुकसान

नकली चाय पत्ती शरीर को कई तरह से प्रभावित करती हैष इससे पेट के साथ लीवर की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं बहुत से लोगों में किडनी की समस्या भी देखी गई है। ऐसे में जब भी चाय पत्ती खरीदें तो ऑथेंटिक जगह से लें इसके साथ ही खरीदते वक्त पैकेट के पीछे लिख इनग्रेडिएंट के बारे में जरूर पढ़ें।

ये भी पढ़ें- 1 Week रोटी न खाने से क्या होता है? Diet से हटाने के नुकसान

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Cabbage Dumplings Recipe: मोमोज का हेल्दी वर्जन है कैबेज डंपलिंग, बच्चों के टिफिन के लिए ऐसे करें तैयार
Jagannath Temple Khaja: घर पर बनाएं जगन्नाथ मंदिर जैसा खाजा, जानें आसान पारंपरिक रेसिपी