
How to Identify Original and Fake Walnuts: आजकल बाजार में हर चीज़ की मिलावट आम हो गई है, यहां तक कि ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट (Walnut) भी नकली आने लगे हैं। नकली अखरोट सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, क्योंकि इनमें असली न्यूट्रिशन तो नहीं होता, उल्टा इनमें केमिकल या सिंथेटिक मटेरियल मिला होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप जो अखरोट खा रहे हैं वो असली है या नकली। नीचे दिए कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप खुद ही असली और नकली अखरोट की पहचान कर सकते हैं।
असली अखरोट वजन में हल्का होता है जबकि नकली अखरोट पकड़ते ही भारी महसूस होता है, क्योंकि उसमें नकली भराव या सामग्री हो सकती है।
असली अखरोट जमीन पर पटकने पर टूट जाता है या क्रैक आ जाता है, जबकि नकली अखरोट गेंद की तरह उछल सकता है और नहीं टूटता।
असली अखरोट को आप आसानी से हाथ से या दांतों से तोड़ सकते हैं, जबकि नकली वाला बेहद सख्त होता है और टूटने में दिक्कत होती है।
जब आप अखरोट को तोड़ते हैं तो अगर अंदर का हिस्सा भरपूर, गहरा और तेलयुक्त दिखे, तो वह असली है। नकली अखरोट में यह हिस्सा छोटा या ड्राय दिख सकता है।
कुछ नकली अखरोट बाहर से असली जैसे दिखते हैं लेकिन अंदर से नकली भराव होते हैं। ऐसे में अगर आप अखरोट को पानी में डालते हैं और वह जल्दी डूब जाए, तो वह नकली हो सकता है। असली अखरोट थोड़ा समय लेकर डूबता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.