त्यौहारों में मिठाई बनाने के लिए ले रहे हैं सिल्वर वर्क, तो ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Published : Sep 23, 2025, 05:18 PM IST
silver work for sweet

सार

How to check real silver work: त्यौहारों के सीजन में मिलावटी चीजें जमकर स्पलाई होती है। इसी में शामिल घी, खोया और मिठाई के अलावा सिल्वर वर्क जो कई सारे मिठाई में लगी होती है। आज हम आपको सिल्वर वर्क असली है या नकली, इसे चेक करने के तरीके बताएंगे। 

Real silver work for sweet: त्यौहारों का मौसम आते ही मिठाइयों की खुशबू हर जगह फैल जाती है। लड्डू, बर्फी, काजू कतली जैसी मिठाइयों पर चमचमाता हुआ चादी का वर्क न सिर्फ उनकी खूबसूरती बढ़ा देता है, बल्कि खाने वालों को भी एक खास एहसास देता है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि मिठाई पर लगा यह सिल्वर वर्क असली है या नकली। बाजार में डिमांड बढ़ने और चांदी की महंगाई बढ़ने से नकली वर्क भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है, साथ ही कस्टमर नकली वर्क पर असली का दाम देकर ठगे जाते हैं। ऐसे में मिठाई खरीदते समय या घर पर सिल्वर वर्क इस्तेमाल करते समय सही और नकली की पहचान करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको चांदी के वर्क असली है या नकली इसका फर्क बताएंगे।

सिल्वर वर्क क्या होता है?

चांदी का वर्क बहुत पतली चादर या पेपर की तरह होता है जिसे मिठाइयों, पान और कभी-कभी डिशेज को डेकोरेट करने के लिए लगाया जाता है। असली चांदी का वर्क शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता, बल्कि आयुर्वेद में इसे पचने लायक माना गया है। लेकिन अगर नकली वर्क खाया जाए, जिसमें एल्यूमिनियम या दूसरे धातुओं का उपयोग किया गया हो, तो यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- मिलावटखोरों से रहिए सावधान, दूध-पनीर-मावा और मिठाई में मिलावट की ऐसे करें पहचान!

असली और नकली वर्क की पहचान कैसे करें

  • असली चांदी का वर्क हमेशा हल्का और जल्दी टूटने वाला होता है। इसे छूने पर उंगलियों पर चिपचिपापन या महक नहीं आती।
  • नकली वर्क एल्यूमिनियम या अन्य धातुओं से बना होता है, जो अधिक मोटा, चमकीला और छूने पर प्लास्टिक जैसा लगता है।
  • मिठाई पर लगाया गया असली वर्क कभी भी ज्यादा चमकदार नहीं होता बल्कि हल्की, सॉफ्ट शाइन होती है।
  • नकली वर्क दिखने में बहुत अधिक चमकदार लगता है, जो इसके नकली होने का पहचान है।

सेहत पर असर

असली चांदी का वर्क शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता और कई बार पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना गया है। लेकिन नकली वर्क अगर एल्यूमिनियम से बना हो, तो यह पाचन तंत्र, किडनी और लीवर पर बुरा असर डाल सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए मिठाई खरीदते समय ब्रांड या विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदना हेल्थ के लिए सेफ है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: क्या आपके दूध में हो रही है मिलावट? इस तरह लगाएं केमिकल समेत पानी की 1 बूंद का भी पता

चांदी के वर्क से जुड़े FAQ

क्या असली चांदी का वर्क खाने से नुकसान होता है?

नहीं, असली चांदी का वर्क नुकसानदायक नहीं होता। यह शरीर में पच जाता है और कई बार इसे आयुर्वेदिक औषधियों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

नकली वर्क कैसे बनता है?

नकली वर्क अक्सर एल्यूमिनियम या दूसरे धातुओं से बनाया जाता है, जो दिखने में ज्यादा शाइनी और अट्रैक्टिव लगता है लेकिन शरीर के लिए खतरनाक होता है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाहर से कुरकुरी, अंदर से मुलायम, ऐसे बनाएं नेपाल की फेमस सेल रोटी
गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर