
Navratri Energetic Drink: नवरात्रि व्रत के दौरान शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेट फील करने लगता है। एनर्जी को बनाए रखने के लिए और शरीर को न्यूट्रिशन देने के लिए आप बिना शक्कर वाले ड्रिंक पी सकते हैं। ऐसे बहुत से ड्रिंक हैं, जिनमें एडेड शुगर की जरूरत नहीं पड़ती और वह शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में बिना शक्कर वाले हेल्दी ड्रिंक के बारे में।
भूख और प्यास दोनों लगी है तो आप मिनटो में मखाना, केला, एप्पल, दूध के साथ स्वादिष्ट स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मखाना, 3 से 4 बादाम को आधे घंटे के लिए दूध में सोक करके रख दें। अब इसे मिक्सर जार में डालें। इसमें केला, सेब के साख बीज हटाकर खजूर और थोड़ा शहद मिलाकर स्मूदी बना लें। इसे पीने से आपकी प्यास भी बुझ जाएगी और पेट भी भर जाएगा।
अगर आपको एनर्जेटिक फील नहीं हो रहा है, तो आप नवरात्रि में एक ग्लास छाछ में थोड़ा सेंधा नमक, पुदीना के पत्ते मिलाकर भी पी सकते हैं। इसे पीने से जहां पेट को ठंडक मिलेगी, वहीं आप कुछ मिनटों में एनर्जेटिक फील करने लगेंगे। आप चाहे तो दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
और पढ़ें: Katori for Chaat: कटोरी चाट के लिए कटोरी बनाते वक्त नहीं जलेंगे हाथ, इन टिप्स से मिलेगी परफेक्ट शेप
आप मॉर्निंग ड्रिंक में नारियल पानी के साथ खीरे के टुकड़े और भीगे हुए चिया सीड्स मिलाकर पी सकते हैं। इसे पीने से जहां एक और आपके शरीर को हाइड्रेशन मिलेगा, वही शरीर में भी फ्रेशनेस आ जाएगी। चिया सीड्स में मौजूद न्यूट्रीएंट्स आपके पेट को दुरस्त रखेंगे।
पानी में नींबू का रस, एक चम्मच शहद और कुछ पुदीने के पत्ते मिलाकर पिएं। लेमेनेड बनाना बेहद आसान भी है और शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे सिंपल तरीका है। आप चाहे तो नवरात्रि में उपवास के शुरू में ही इस ड्रिंक को पी सकते हैं। इससे आपको दिन भर काफी अच्छा महसूस होगा।
और पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: व्रत में सुस्ती और कमजोरी से बचने के लिए जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड्स
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.