पेट रहेगा लाइट और टेस्ट रहेगा रिच, ऐसे बनाएं हेल्दी छोले-भटूरे, ऑयल और मैदे की नो टेंशन

Published : Sep 23, 2025, 04:18 PM IST
how to make no maida and no oil chole bhatura

सार

No Maida and Zero oil Chole Bhature: छोले भटूरे देख मुंह में पानी तो आ ही जाता है। लगातार छोले-भटूरे खाना हेल्थ के लिए सही नहीं है। मैदा और तेल के कारण बहुत से लोग इसे नहीं खा पाते, इसलिए इसकी खास रेसिपी लाए हैं। 

छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना स्वाभाविक है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली का फेमस डिश हर पार्टी, शादी या संडे ब्रंच का अहम हिस्सा है। नॉर्थ इंडिया में लोग महीने में 4-5 बार छोले भटूरे खा ही लेते हैं, कई बार 4-5 से ज्यादा बार भी खा लेते हैं। छोले भटूरे में मैदा, तेल और मसाले का भरमार होता है, जिसे लेकर डाइट कॉन्सियश लोग इसे सोच समझकर खाते हैं। यदि आपको भी छोला भटूरा खाना पसंद है, लेकिन डाइट और हेल्थ को लेकर नहीं खा पाते हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट एक्सपर्ट प्रशांत देसाई ने बताया है कि वो कैसे घर पर हेल्दी छोला भटूरा तैयार करते हैं, चलिए जानते हैं।

छोटी साइज का भटूरा

घर पर भटूरे बनाते समय उनका साइज बड़ा रखने की बजाय छोटा रखें। इससे पेट भी जल्दी भर जाएगा और आप ओवरईटिंग करने से बचेंगे। छोटे-छोटे भटूरे खाने से स्वाद का मजा भी बरकरार रहेगा और बाद में भारीपन भी महसूस नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- Katori for Chaat: कटोरी चाट के लिए कटोरी बनाते वक्त नहीं जलेंगे हाथ, इन टिप्स से मिलेगी परफेक्ट शेप

मैदा की जगह गेहूं का आटा यूज करें

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि भटूरा सिर्फ मैदा से ही बन सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप चाहें तो मैदा की जगह गेहूं का आटा या फिर शुगर-कंट्रोल आटा (जिसमें हाई प्रोटीन मौजूद होता है) इस्तेमाल करें ये भटूरा का हेल्दी वर्जन लाकर देगा। इससे भटूरे हेल्दी बनेंगे और डायबिटीज या वेट मैनेजमेंट करने वालों के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन रहेगा।

घी में फ्राई करें भटूरे

अगर आप सोच रहे हैं कि भटूरे का असली स्वाद सिर्फ तेल में तलने से ही आएगा तो आपको बता दें कि आप गलत हैं।तेल के बजाए घी में फ्राई किए गए भटूरे ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होते हैं। घी पचाने में भी आसान होता है और शरीर को ज्यादा एनर्जी भी देता है।  

छोले का नया स्वाद कम घी में भी मजेदार

भटूरे के साथ छोले तो जरूरी हैं ही, लेकिन छोले बनाने में भी अगर आप तेल की जगह घी का इस्तेमाल करें तो स्वाद और सेहत दोनों हाथ में रहेंगे। थोड़े से घी और सही मसालों के साथ छोले इतने लाजवाब बनेंगे कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- गुब्बारा लगेगा भटूरे के सामने कम फूला, जब बनाते समय अपनाएंगे ये 5 कुकिंग टिप्स

लिमिट में खाएं और हेल्दी रहें

चाहे छोले-भटूरे कितने भी हेल्दी बनाए गए हैं, इन्हें खाते समय लिमिट याद रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा खाने से पेट हैवी लग सकता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए स्वाद का मजा लेते हुए भी मात्रा पर कंट्रोल रखें और खाने को बैलेंस बनाएं।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी