
किचन में रोज-रोज सब्जी बनाने में सबसे ज्यादा टाइम ग्रैवी तैयार करने में लगता है। अगर बेस रेडी हो तो सब्जी बनाना चुटकियों का काम हो जाता है। आप चाहें तो हफ्ते भर का काम आसान करने के लिए कुछ ग्रैवी बेस पहले से बनाकर फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर कर सकती हैं। इन ग्रैवीज का इस्तेमाल करके आप मिनटों में पनीर, आलू, मटर, मिक्स वेज या नॉनवेज भी बना पाएंगी। यहां जानिए 5 ऐसी ग्रैवी बेस रेसिपीज, जो आपके किचन का टाइम बचाने के साथ-साथ खाने में रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर देंगी।
यह सबसे कॉमन और वर्सेटाइल ग्रैवी है जिसे आप आलू-मटर, पनीर, भिंडी, बैंगन या किसी भी नॉर्मल सब्जी में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 3 प्याज, 4 टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच, हल्दी, लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार चुनें। सबसे पहले प्याज को तेल में भूनकर सुनहरा करें। टमाटर और मसाले डालकर पकाएं। ठंडा करके ग्राइंड कर लें। आप इसे एयरटाइट डिब्बे में डालकर 5 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं।
और पढ़ें - टमाटर रहेंगे ज्यादा जूसी और स्वादिष्ट, बस अपनाएं ये एक्सपर्ट का अनोखा स्टोरेज हैक
रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बटर मसाला, मलाई कोफ्ता और शाही सब्जियां बनाने के लिए काजू-क्रीम ग्रैवी परफेक्ट है। इसके लिए आपको 15 काजू, 2 प्याज, 3 टमाटर, 2 चम्मच क्रीम और 1 बड़ा चम्मच मक्खन चाहिए। सबसे पहले प्याज और टमाटर को भूनकर काजू के साथ पीस लें। इसमें मक्खन और क्रीम डालकर क्रीमी ग्रैवी बना लें। आप इसे फ्रिज में 4–5 दिन और फ्रीजर में 15 दिन तक सेफ रख सकती हैं।
यह ग्रैवी मलाई पनीर, नवाबी कोफ्ता, पनीर पासंदा जैसी रिच सब्जियों में काम आती है। इसके लिए आप प्याज 2 (उबले हुए), काजू या बादाम 10, खसखस 1 चम्मच, दूध ½ कप और घी 1 चम्मच लें। अब प्याज, काजू और खसखस को उबालकर पीस लें। इसमें घी में पकाकर दूध डालें। इसे एयरटाइट कंटेनर में 5–6 दिन तक फ्रिज में रखें।
और पढ़ें - लौकी से लेकर सेब तक, जानें फास्ट में बिना दूध फटे खीर बनाने के टिप्स
यह ग्रैवी हरी सब्जियां, पालक पनीर, हरा मटर, मेथी आलू के लिए बेस्ट है। इसके लिए पालक 1 गुच्छा, 2 हरी मिर्च, ½ कप धनिया पत्ते, 1 चम्मच अदरक-लहसुन चुनें। पालक को ब्लांच कर लें और बाकी सामग्री के साथ पीस लें। सबसे पहले हल्के तेल में पकाकर स्टोर कर लें। आप इसे 1 हफ्ते तक फ्रिज में और 15 दिन तक फ्रीजर में रख सकते हैं।
खट्टी-मीठी और हल्की स्पाइसी ग्रैवी जो कढ़ी, आलू-दही, कोफ्ता करी जैसी डिशेज़ में परफेक्ट रहती है। इसके लिए 1 कप दही, 1 चम्मच बेसन, जीरा, राई, तड़के के लिए करी पत्ता, हल्दी, लाल मिर्च चुनें। सबसे पहले दही और बेसन को अच्छे से फेंट लें। तड़के में डालकर हल्की आंच पर पकाएं। यह ग्रैवी ताजी बनी हुई ही ज्यादा अच्छी लगती है, लेकिन 2 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.