बच गया है रात का चावल, तो इसे फेंके नहीं बल्कि गर्मियों में इससे बनाएं शरीर को ठंडक देने वाली ये डिलीशियस रेसिपी

Published : Apr 26, 2023, 08:44 AM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 08:50 AM IST
How to make curd rice with leftover rice

सार

कर्ड राइस जिसे साउथ इंडिया में "थाईर सदाम" के रूप में भी जाना जाता है, पके हुए चावल को दही के साथ मिलाकर बनाया जाता है। आप इसे रात के बचे हुए चावल से भी बना सकते हैं।

फूड डेस्क : क्या आपके घर में भी रात का चावल बच जाता है और गर्मियों में आप इसे खाने की वजह जानवरों को दे देते हैं या कचरे में फेंक देते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दीजिए, क्योंकि यह बासी चावल गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक देने का काम कर सकते हैं। वह कैसे, आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप लेफ्टओवर राइस से सुपर डिलीशियस और हेल्दी कर्ड राइस रेसिपी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

1.5 कप पके हुए चावल

1.5 कप दही

1/2 कद्दूकस किया हुआ खीरा

नमक स्वाद अनुसार

तड़के के लिए:

1 टेबल स्पून तेल या घी

1/2 छोटा चम्मच सरसों के दाने

1/4 छोटा चम्मच घी

1-2 सूखी लाल मिर्च

कुछ करी पत्ते

1 बड़ा चम्मच चना दाल और उड़द दाल

विधि

- कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े से बाउल में रात का बचा हुआ चावल डालें। इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा और स्वादानुसार नमक डालें। फिर इसमें ढेर सारा दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स लें।

- तड़का बनाने के लिए एक छोटे पैन में एक चम्मच घी डालें। इसमें राई, कड़ी पत्ता, चना दाल, उड़द दाल, खड़ी लाल मिर्च और चुटकी भर हींग डालकर इसका तड़का तैयार कर लें।

- इस तड़के को कर्ड राइस ऊपर डालें और इसे ठंडा ठंडा केले के पत्ते पर सर्व करें। स्वाद के लिए आप इसमें कुछ अनार के दाने भी डाल सकते हैं।

 

 

कर्ड राइस के फायदे

कर्ड राइस प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत

कर्ड राइस प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

कर्ड राइस शरीर को ठंडक दें

कर्ड राइस खाने का का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और गर्मी के महीनों में यह एक हेल्दी डिश है। यह पाचन तंत्र को शांत करने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

कर्ड राइस ब्लड प्रेशर कम करता है

कर्ड राइस पोटेशियम का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है और इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

कर्ड राइस वजन घटाने में मदद करता है

कर्ड राइस एक कम कैलोरी वाली डिश है जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। यह पेट भरता है और आपको लंबे समय तक संतुष्ट रख सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है कर्ड राइस

कर्ड राइस कैल्शियम, प्रोटीन, बी 12 और डी जैसे विटामिन का अच्छा स्रोत है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

और पढ़ें- बिना गन्ने के बनाना है गन्ने का रस, तो इस तरह घर पर झटपट तैयार कर लें ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी