Makki ki Roti: सर्दियों में सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी न बने ये हो नहीं सकता, लेकिन मक्के की रोटी बनाते वक्त अक्सर ये फट जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे सॉफ्ट मक्के की रोटी बनेगी वो भी बिना फटे।
How to Make Makki ki Roti Soft: मक्के की रोटी सर्दियों में जरूर बनाई जाती है, लेकिन इसे बेलते समय फटना या किनारों का टूटना सबसे आम समस्या है। असल में मक्का ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए आटा बंधता नहीं और रोटी बेलते समय दरारें पड़ जाती हैं। लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप नरम, मुलायम और बिना फटी मक्के की रोटी बना सकते हैं। सही टैकनीक, सही तापमान और स्मार्टनेस है, तो घर पर आसानी से आप भी परफेक्ट मक्के की रोटी बिना फटे बना सकते हैं।
मक्के की रोटी फटे बिना कैसे बेलें? (Soft Makki ki Roti Tips)
1. आटा हमेशा गर्म पानी से गूंधे
मक्के के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए इसे उबलते या बहुत गरम पानी से गूंथने पर आटा तुरंत बाइंड हो जाता है।
आटा गूंधते ही ढककर 10 मिनट रखना न भूलें।
जितना गरम पानी उतना अच्छा मक्के के आटा का बाइंडिंग।
2. थोड़ा-सा गेहूं का आटा या चावल का आटा मिलाएं
अगर रोटी बार-बार फट रही हो, तो इसमें 1-2 चम्मच गेहूं का आटा मिलाएं।
इससे आटा गूंथता है और रोटी आसानी से बेल पाएंगे।
यदि ग्लूटेन-फ्री रखना हो तो 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं।
3. बेलने के लिए प्लास्टिक/बटर पेपर का यूज करें
मक्के की रोटी सीधे बेलन से कम, हाथ और प्लास्टिक शीट से ज्यादा आसानी से बनती है।
दो बटर पेपर/प्लास्टिक शीट के बीच लोई रखकर थपथपाकर फैलाएं।
इससे रोटी सर्कुलर और बिना फटी बनती है।
4. आटा हमेशा नर्म रखें
अगर आटा सूखा या टाइट होगा तो रोटी फटेगी ही।
आटा जितना मुलायम होगा, रोटी उतनी पतली और सॉफ्ट बनेगी।
जरूरत पड़े तो हाथ गीला कर आटे को थोड़ी देर मसलें।
5. तवा पूरी तरह गरम होना चाहिए
ठंडा तवा रोटी को सूखा बनाता है और किनारे फटते हैं।
तवा मध्यम-तेज आंच पर रखकर गरम करें।
रोटी डालने पर तुरंत थोड़ा फूल जाए तो यही सही तापमान है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.