
प्याज की सब्जी एक ऐसी डिश है जिसे कम सामग्री में भी बेहद स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। अक्सर घर में सब्जियां खत्म होने पर लोग प्याज की सब्जी बनाते हैं, लेकिन कई बार इसका स्वाद उतना खास नहीं बन पाता। अगर आप चाहते हैं कि प्याज की सब्जी बिल्कुल रेस्टोरेंट या ढाबे जैसी घर पर भी बनाई जा सके तो इसमें सिर्फ दो खास चीजों को डालकर इसका स्वाद मजेदार बनाया जा सकता है। इस तरीके से बनी प्याज की सब्जी खाने के बाद बच्चे और बड़े सभी इसकी तारीफ करेंगे और खाने की टेबल पर रोटियां कम पड़ जाएंगी। आइए जानते हैं स्वाद से भरपूर रेस्टोरेंट स्टाइल प्याज की सब्जी बनाने का आसान तरीका।
प्याज की सब्जी उस वक्त बनाई जाती है, जब घर में कोई दूसरी सब्जी बनाने का ऑप्शन न हो या फिर रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं। प्याज की सब्जी को लाजवाब बनाने के लिए क्या करना चाहिए और इसमें कौन सी खास चीज डालनी चाहिए, आइए जानते हैं...
ये भी पढ़ें... सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगी बटन इडली चाट, इस ट्रिक से बनेगी एकदम सॉफ्ट
- मध्यम आकार के कटे हुए प्याज- 4
- दही - आधा कप
- बेसन- 1 बड़ा चम्मच
- जीरा और राई- आधी छोटी चम्मच
- कटी हुई हरी मिर्च- 2
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- तेल- 2-3 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला- आधी छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज को छीलकर बड़े और मोटे टुकड़ों में काटें और उनकी परतों को अलग कर लें। इसके बाद एक कटोरी में दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटे। इसे तब तक फेंटे जब तक की ये एकदम चिकना न हो जाए। एक कढ़ाई में तेल गरम कर इसमें राई, जीरा, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर और हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें कटे प्याज डालें और तब तक भूनें जब तक ये हल्के ब्राउन न हो जाए। ध्यान रहे कि इन्हें ज्यादा फ्राई करने की जरूरत नहीं है। गैस की आंच कम करके इसमें दही का पेस्ट डालें। इसे लगातार चलाते रहें, इससे इसमें दही का टेस्ट अच्छी तरह से आ जाएगा। इसमें थोड़ा पानी डालकर उबलने दें। अब स्वादानुसार नमक मिलाएं और ढककर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद आप इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालें। अब इसे प्लेट में पसोरे, घरवाले उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे। आपको बता दें कि प्याज की सब्जी में दही और बेसन मिलाने से इसका स्वाद रेस्टोरेंट जैसे बन जाता है।
हां, ये एक आसान और स्वादिष्ट डिश है जिसे लंच और डिनर दोनों में सर्व किया जा सकता है।
रोटी, पराठा, नान या जीरा राइस के साथ इसे परोसा जा सकता है।
काजू पेस्ट, मलाई या थोड़ी सा बेसन मिलाकर ग्रेवी को गाढ़ा बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें... बिना शक्कर-फ्रूट पाउडर के 10 मिनट में घर पर तैयार होगा बाजार जैसा क्रीमी कस्टर्ड
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.