
लाइफस्टाइल डेस्क: सब्जी काटने के लिए अगर धारदार चाकू ना हो, तो सब्जियां अच्छी तरह से नहीं कटती है और इसे काटने में मजा भी नहीं आता है, इसलिए मम्मियों को घर में 1-2 तेज धार वाले चाकू जरूर चाहिए होते हैं। लेकिन बार-बार चाकू का इस्तेमाल करने से उनकी धार कम हो जाती है और यह ठीक तरीके से काम भी नहीं करता है। ऐसे में बार-बार चाकू को धार करने के लिए दुकानदार के पास भगाने का समय किसी के पास नहीं होता है और यह बहुत झंझट का काम होता है। तो ऐसे में आज हम आपको बताते हैं ऐसे हैक्स जिससे आप घर बैठे आसानी से चाकू को धार कर सकते हैं।
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे आप अपने चाकू को आसानी से धार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक सेरेमिक मग की जरूरत पड़ेगी। इस सेरेमिक मग के ऊपर आप थोड़ा सा बटर लगा लें और नमक छिड़क दें। अब अपने चाकू को सेरेमिक मग पर 8 से 10 बार जोर-जोर से चलाएं। आप देखेंगे कि चाकू में अपने आप ही तेज धार हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- आलू के छिलकों के 10 Amazing Hacks, पैसा बचेगा और काम भी बनेगा!
बर्फ से अंडे उबालने का हैक: ना फूटेंगे, ना चटकेंगे!
और पढ़ें- लहसुन छीलने में होता है घंटो बर्बाद और नाखून खराब, तो इन 5 हैक्स की लें मदद
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.