
How to store lemons for long time: गर्मियों में नींबू का इस्तेमाल खूब किया जाता है। नींबू पानी से लेकर शिकंजी और शरबत बनाने में खूब नींबू डाला जाता है, लेकिन एक-दो दिन में ही नींबू सूख जाते हैं और इसमें से रस भी नहीं निकलता है। ऐसे में अधिकतर लोगों का सवाल होता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे हम नींबू की शेल्फ लाइफ को बढ़ा सकें? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे नुस्खे जिससे आप महीने भर तक नींबू को पीला-पीला और ताजा रख सकते हैं और इसमें से ढेर सारा रस भी निकाल सकते हैं।
नींबू को स्टोर करने का सही तरीका (Tips to keep lemons fresh)
इंस्टाग्राम पर somewhatchef नाम से बने पेज पर नींबू को स्टोर करने का तरीका शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि अगर आपके नींबू भी सूखकर बेजान हो जाते हैं, तो इसे स्टोर करने के लिए सबसे पहले अपने हाथ में थोड़ा सा कुकिंग ऑयल लगा लें। अब अपने हाथों से नींबू को रगड़कर इनके ऊपर तेल की एक कोटिंग कर लें। अब तेल लगे नींबू को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में स्टोर कर लें। आप देखेंगे कि एक महीने तक आपके नींबू बिल्कुल फ्रेश और जूसी रहेंगे। बस इसे इस्तेमाल करने से पहले कुछ देर पहले फ्रिज से निकाल कर रखें, फिर निचोड़ के इसका यूज करें।
नींबू को हरा और ताजा रखने के अन्य तरीके (How to keep lemons juicy)
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.