
How to Store Fresh Mint: रसोई में दूसरी हर्ब्स की तरह पुदीने का भी खास महत्व है। लेकिन इन हर्ब्स को लंबे समय तक फ्रेश रखना आसान नहीं होता है। पुदीने को महीनों तक खराब होने से बचाने के लिए और उसके गुणों को बनाए रखने के लिए आप कुछ ट्रिक्स इस्तेमाल कर सकते हैं। मानसून में तो ये हैक्स काफी काम आएंगे, क्योंकि इस मौसम में बहुत जल्द पुदीना या धनिया पत्ता गलने लगता है। आइए बताते हैं 5 आसान हैक्स
तने से पत्तियों को अलग करने के बाद, उन्हें बहते पानी में अच्छी तरह धो लें। एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और पत्तियों को उसमें डुबोकर रख दें। हर दो दिन में पानी बदलते रहें। इससे पुदीना का पत्ता फ्रेश रहेगा।
2. पेपर टॉवल
पुदीने को गीले पेपर टॉवल में लपेटकर रखने से यह खराब होने से बचता है। इसे अच्छी तरह लपेटकर किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। इससे पुदीना महीनों तक ताजा रहता है।
3. फ्रीज़ करें
पुदीने को पानी में अच्छी तरह धोने के बाद, सिर्फ़ पत्तियों को आइस क्यूब ट्रे में रखकर फ्रीजर में स्टोर करें। इससे यह कई दिनों तक खराब नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
4. सुखाकर रखें
अच्छी तरह धोने के बाद, तने से पत्तियों को अलग कर लें। फिर इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा लें। सूखे पुदीने को एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर करें। इसे पीसकर आप सब्जी या फिर चटनी बना सकते हैं। ड्रिंक में भी आप इसे यूज कर सकते हैं।
5. पुदीना पीसें
पुदीने को अच्छी तरह धोने के बाद, पत्तियों को अलग कर लें। फिर इन्हें अच्छी तरह पीस लें। इसे चटनी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्रीज में स्टोर करने के बाद 10 दिनों तक आप इसे आसानी से यूज कर सकते हैं।
मानसून में पुदीना का सेवन करने के फायदे
मानसून के मौसम में पुदीना (मिंट) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन को बेहतर बनाने, पेट की समस्याओं को कम करने और शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा, पुदीना तासीर में ठंडा होता है, जो बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों, जैसे सिरदर्द और एसिडिटी, से राहत दिलाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.