बारिश में नहीं बर्बाद होगी मेहनत, जानें आचार को खराब से बचाने के 5 टिप्स

Published : Jun 01, 2025, 02:54 PM IST
how to store pickles keeping tips

सार

How to store pickles in monsoon: बारिश के मौसम में अचार जल्दी खराब हो जाता है। इन आसान घरेलू उपायों से आप अचार को सालों तक ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं। जानिए अचार स्टोर करने के सही तरीके।

Pickle Storage Tips: बारिश का मौसम आ चुका है। ऐसे में नमी की वजह से चीजें खराब होने लगती हैं। अगर मानसून में कोई चीज सबसे ज्यादा खराब होने का डर रहता है तो वह आचार है। आचार चाहे जितनी अच्छी तरह से रखा गया हो लेकिन अगर जरा भी नमी लगी तो आचार तुरंत खराब हो जाएगा और सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। ऐसे में आज हम आपके लिए आचार खराब होने से बचाने के 5 टिप्स लेकर आये हैं। जिनकी मदद से आचार को कई सालों तक बिल्कुल तरोताजा रखा जा सकता है।

आचार को खराब होने से कैसे बचाएं ?

1) आचार रखने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए। इनमें रंग और गंध होती है जो आचार के साथ रिएक्ट कर सकती हैं। ऐसे में आचार स्टोर करने के लिए कांच की बोतल का यूज करें। ध्यान रहे ये सूखी हो।

2) आचार स्टोर करने के तरीके में दादी-नानी का तेल,नमक वाला नुस्खा खूब पसंद किया जाता है। इससे आचार लंबे वक्त तक खराब नहीं होता है। जब भी आचार डालें, सही मात्रा में तेल और नमक डालें। ये पूरी तरह से डूबा हुआ होना चाहिए। इससे आचार खराब नहीं होगा।

3) आचार को कभी नमी वाली जगहें पर ना रखें। जैसे खिड़की-दरवाजे के पास। इसे ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए।

4) आचार खराब होने पर हाथों का भी बड़ा रोल होता है। आचार को खराब होने से बचाना है तो गीले हाथों से आचार छूने की गलती कभी मत करें। इसकी बजाय आप किसी चम्मच से आचार निकालें। साथ ही चम्मच को भी आचार के अंदर ना छोड़ें। इससे नमी आ सकती है और आचार खराब हो जाएगा।

5) आचार रखने के लिए डब्बों को धुला जाता है लेकिन आप इसे अच्छे ढंग से उबाल लें। स्टेरिलाइज करें ताकि इसमें नमी ना रह जाए। हीं, जब भी आचार बोतल में भरें। ध्यान रखें, बोतल में हवा के बुलबुले ना हो। आचार पूरी तरह से ब्राइन (नमक के पानी) या तेल में डूबा हो। इन ट्रिक्स की मदद से आचार सालोंसाल बिल्कुल फ्रेश बना रहेगा।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर