How To Thicken Dosa Batter: डोसा के लिए दाल चावल का बैटर पीसते समय कई बार पानी ज्यादा हो जाता है, जिससे बैटर बहुत पतला हो जाता है। लेकिन कुछ आसान किचन हैक्स को अपनाकर आप इसे फिर से गाढ़ा और परफेक्ट कंसिस्टेंसी का बना सकते हैं।
डोसा बैटर को गाढ़ा करने के लिए आप उसमें चावल का आटा मिला सकते हैं। अगर बैटर बहुत ज्यादा पतला हो गया है, तो उसमें एक से दो चम्मच चावल का आटा मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इससे बैटर तुरंत गाढ़ा हो जाता है और डोसा क्रिस्पी भी बनेगा। बस ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा आटा नहीं डाले, नहीं तो लैंप्स पड़ सकते हैं। धीरे धीरे आटा डालकर इसे लगातार चलाते रहे।
सूजी का इस्तेमाल भी डोसा बैटर को गाढ़ा करने के लिए किया जा सकता है। इससे डोसे क्रिस्पी भी बनते हैं। एक से दो चम्मच सूजी को डोसा बैटर में मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे सूजी पानी सोख लेता है और बैटर को गाढ़ा कर देता है।
34
डोसा बैटर में मिलाएं पोहा
डोसा बैटर अगर बहुत ज्यादा पतला हो गया है, तो आप इसमें पोहा मिला सकते हैं। इसके लिए पोहा को थोड़ी देर पानी में भिगोकर रखें, फिर इसे पीस लें। इसे बैटर में मिलाएं, इससे बैटर गाढ़ा भी होगा और डोसा बहुत ही सॉफ्ट और फ्लफी बनेगा। खासकर अगर आपको सॉफ्ट डोसा या सेट डोसा बनाना है, तो ये तरीका बहुत कारगर होगा।
44
ओट्स पाउडर मिलाएं
अगर आप डोसा बैटर को पतला करने के साथ ही हेल्दी डोसा बनाना चाहते हैं, तो रोल्ड ओट्स को मिक्सी में पीस लें। इसे डोसा बैटर में मिलाएं और चलते हुए 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने दें। आप देखेंगे कि ओट्स एक्स्ट्रा पानी को सोख लेगा और बैटर को गाढ़ा कर देगा। इससे डोसा का स्वाद भी बहुत ही कमाल का आता है।