
फूड डेस्क: सोशल मीडिया पर आएदिन अलग-अलग तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक आइसक्रीम मेकिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लोकल मैनुफैक्चरिंग कंपनी द्वारा चॉकलेट कोटेड आइसक्रीम (फ्रोजन डेसर्ट) बनाने की प्रोसेस दिखाई जा रही है। स्टेप बाई स्टेप इस वीडियो में आइसक्रीम कैसे बनाते हैं इसकी विधि को दिखाया गया है। फ़ूड व्लॉगर @planetashish द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एक स्टेप में निर्माता चॉकलेट पेस्ट मिश्रण में प्रचुर मात्रा में तेल डालता है। एक बार जब चॉकलेट को तेल से पतला कर दिया जाता है, तो इसका उपयोग दूध आधारित हिस्से की बाहरी परत को कोट करने के लिए किया जाता है।
आइसक्रीम बनाने की विधि को लेकर छिड़ी बहस
अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गया है, देखते ही देखते इसको 42,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। गर्मी के इस बहुचर्चित व्यंजन को बनाते समय तेल की इतनी अधिक मात्रा के उपयोग को लेकर बहस शुरू हो गई है। वीडियो के कमेंट्स सेक्शन में आइसक्रीम वर्सेज फ्रोजन स्वीट के बारे में बहस होनी शुरू हो गई है। सरल शब्दों में बताएं तो आइसक्रीम को दूध या डेयरी-आधारित मिठाई के रूप में जाना जाता है। जबकि जमे हुए डेसर्ट में डेयरी वसा के बजाय वनस्पति वसा या दूध के ठोस पदार्थों का उपयोग किया जाता है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस डिश को ‘तेल क्रीम’ बताया है।
आइसक्रीम बनाने की आसान विधि
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना सभी को पसंद है। इस मौसम में आप मैंगो आइसक्रीन बना सकते हैं। सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के आम धोकर उनके टुकड़े कर लें। अब एक मिक्सर में आम के टुकड़ों के साथ चीनी डालकर उन्हें पीस लें। अब इस मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकाल लें और इसमें दूध, कंडेन्स्ड मिल्क औरी चीनी डालकर मिक्स करें। अब एक एल्यूमिनियम का कंटेनर में मिश्रण डाल दें। अब कंटेनर को एक पन्नी से कवर कर 6-7 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। जब मिश्रण सैट हो जाए तो इसे फ्रिज से निकालें और दोबारा मिक्सर में डाल दें। कंटेनर को 10-12 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर आइसक्रीम को सैट करें। जब आइसक्रीम हार्ड हो जाए तो उसे फ्रिज से निकाल लें और सभी को सर्व करें।
और पढ़ें- 1 चम्मच घी चमका देगा चेहरा, Skincare Routine में आज से ही आजमाएं ये DIY
सिर्फ 75 सेकेंड में शेफ कुणाल कपूर ने बना दी चॉकलेट ब्राउनी, बच्चों के लिए आप भी करें ट्राई
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.