Independence Day 2024: 28 राज्यों की 28 यूनिक डिश आजादी पर करें ट्राई

Published : Aug 11, 2024, 04:09 PM ISTUpdated : Aug 11, 2024, 04:20 PM IST
independence day 2024 food

सार

Independence Day 2024: 15 अगस्त को हम अपने देश की 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर हम अपने देश के 28 राज्यों की 28 यूनिक डिश बताने जा रहे हैं जिसे आप आजादी के दिन ट्राई कर सकते हैं।

फूड डेस्क. भारत विविधताओं का देश कहा गया है। यहां हर राज्य की अपनी एक अलग पहचाना है। बोलचाल से लेकर खान-पान में भी अंतर देखने को मिलता है। हर प्रदेश की संस्कृति उसके फूड में झलकती है। हम आपको यहां पर 28 राज्यों के फेमस फूड बताने जा रहे हैं। जिसे आप एक बार जरूर ट्राी कर सकते हैं।

1.उत्तर प्रदेश-टुंडे कबाब

लखनऊ नवाबी स्वाद के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। यहां का मुंह में घुल जाने वाले टुंडे कबाब सबसे फेमस है जो 17वीं शताब्दी से बन रहा है। इसे बनाने में 160मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इस कबाब को गलौटी कबाब भी कहा जाता है। लखनऊ में लोग इसे दूर-दूर से खाने आते हैं।

2. महाराष्ट्र - पूरन पोली

महाराष्ट्र का यह मीठा व्यंजन चने की दाल और गुड़ से भरी रोटी है, जो हर खास मौके पर बनाई जाती है। इसका स्वाद बेहद अनोखा और लाजवाब होता है। यह काफी हेल्दी भी होता है। यहां पर्व त्योहार में इस ट्रेडिशनल रोटी को बनाना लोग शुभ मानते हैं। इसके बिना 56 व्यंजन भी अधूरा यहां होता है।

3. पंजाब - मक्की दी रोटी सरसों दा साग

पंजाब में अगर जाए और वहां मक्की दी रोटी और सरसों दा साग नहीं खाएं तो क्या खाएं। पंजाब की मिट्टी की खुशबू इस डिश में आप महसूस कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में यहां के अमूमन हर घर में ये डिश बनती है।

4.बिहार - लिट्टी चोखा

बिहार का लिट्टी चोखा एक पारंपरिक व्यंजन है। सत्तू के मिश्रण को आटे के लोई में भरकर बनाया जाता है। इसे उपले पर सेंका जाता है। इसके साथ आलू और बैंगन का चोखा बनाता है और घी के साथ इसे सर्व किया जाता है।

5.राजस्थान - दाल बाटी चूरमा

राजस्थान का यह प्रसिद्ध व्यंजन दाल, बाटी (सिकी हुई गेहूं की लोई) और चूरमा (मीठा) का मेल है। यह राज्य की धरोहर को दिखाता है। दाल बाटी चूरमा खाकर आपको रास्थान के मिट्टी का अनुभव होगा।

6.तमिलनाडु - सांभर इडली

तमिलनाडु का यह लोकप्रिय व्यंजन, जिसमें इडली और सांभर (दाल और सब्जियों का मिश्रण)) शामिल है, दक्षिण भारतीय खाने का प्रतीक है। यह काफी हेल्दी होता है और सुबह के नाश्ते में लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

7.कर्नाटक - बिसिबेले भात

कर्नाटक का यह मसालेदार और पौष्टिक व्यंजन, चावल, दाल और सब्जियों का अनूठा मिश्रण है। इसका स्वाद अद्वितीय होता है।

8.केरल - पायसम

केरल का यह मिठाई के रूप में परोसा जाने वाला डिश चावल, दूध और गुड़ से बनाया जाता है। इसे हर त्योहार पर खासतौर से बनाया जाता है। यह एक तरह से खीर का रूप है।

9.तेलंगाना - हैदराबादी बिरयानी

हैदराबाद की यह विश्वप्रसिद्ध बिरयानी, चावल, मसाले, और मांस का अद्भुत संयोजन है, जिसे दम पुख्त तरीके से पकाया जाता है। हैदराबादी बिरयानी पूरी दुनिया में फेमस है।

10.आंध्र प्रदेश - पूटरेक्कुलु

पूटरेक्कुलु आंध्र प्रदेश की एक मिठाई है।जो चावल के आटे से बनी पतली परतों में गुड़ या चीनी भरकर तैयार किया जाता है। हर शुभ मौके पर इसे घर पर लोग बनाते हैं।

11.ओडिशा - छेना पोड़ा

ओडिशा का छेना पोड़ा एक स्वीट डिश है जिसे  छेना (पनीर) और चीनी से बनाया जाता है और इसे बेक कर तैयार किया जाता है। इसे ओडिशा का छेना केक भी कहा जाता है।

12.असम-मसोर टेंगा

यह असम की फेमस नॉन वेजिटेरियन डिश है, जिसमें मछली का इस्तेमाल होता है। इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है। क्योंकि इसे बनाने के लिए नींबू, कोकम, टमाटर, हर्ब्स, आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसे चावल और रोटी दोनों के साथ खाया जाता है।

13.मेघालय - जदोह

मेघालय का यह विशेष व्यंजन, चावल और मांस से तैयार किया जाता है और इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। लाल चावल को सुअर के मांस के साथ बनाया जाता है। इसकी जगह चिकन या मछली का भी इस्तेमाल किया जाता है।

14.मणिपुर - इरोम्बा

मणिपुर का यह पारंपरिक व्यंजन, मछली और सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। जिसे खासतौर से मिर्च और नागा की चटनी के साथ परोसा जाता है।

15.नागालैंड - अखुनी

नागालैंड का अखनी डिश काफी फेमस है। इस यूनिक डिश को सोयाबीन से तैयार किया जाता है और इसका स्वाद तीखा और मसालेदार होता है।

16.मिज़ोरम - बाई

मिज़ोरम का बाई पारंपरिक व्यंजन है। जिसे सब्जियों और मांस के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है और इसे बांस के पत्तों में लपेटकर पकाया जाता है।

17.त्रिपुरा - मोसोई बोरोक

त्रिपुरा का मोसोई बोरोक एक खास डिश है। जो सुअर के मांस और मसालों का अनूठा मेल है। इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है।

18.अरुणाचल प्रदेश - थुकपा

थुकपा अरुणाचल प्रदेश का यह खास और टेस्टी डिश है। जो नूडल्स और सब्जियों का गर्मागर्म सूप का मिश्रण होता है। इसे सर्दियों में खासतौर पर पसंद किया जाता है।

19.सिक्किम - मोमोज़

मोमोज सिक्किम का एक फेमस डिश है। मैदे की रोटी में मांस या सब्जियों को भरकर बनाया जाता है। इसे स्टीम करके पकाया जाता है। इसके साथ मिर्च की चटनी सर्व की जाती है।

20.झारखंड - धुस्का

धुस्का झारखंड का एक ट्रेडिशन डिश है। चावल और  और उड़द दाल से बने पकोड़े होते हैं, जिन्हें चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। यह यहां का शाम का नाश्ता होता है।

21.छत्तीसगढ़ - चिला

चिला छत्तीसगढ़ का एक यूनिक डिश है। चावल और दाल को एक साथ पीस कर बैटर बनाया जाता है। फिर इसे तवे पर फैलाकर छिला बनाया जाता है। इसे नाश्ते में खाते हैं।

22.मध्य प्रदेश - भुट्टे का कीस

मध्य प्रदेश का यह लोकप्रिय व्यंजन, मकई और दूध से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद मीठा और मसालेदार होता है। हर घर में इसे बनाया जाता है।

23.उत्तराखंड - आलू के गुटके

आलू के गुटके उत्तराखंड की एक खास सब्जी रेसिपी है। जिसे उबले हुए आलू और मसालों के साथ बनाया जाता है। पूरी के साथ इसे सर्व किया जाता है।

24.हिमाचल प्रदेश - सिड्डू

हिमाचल प्रदेश का सिड्डू एक यूनिक डिश है। जिसे आटे के लोई में दाल का मिश्रण भरकर तैयार किया जाता है। इसे स्टीम किया जाता है। सिड्डू को  खासतौर पर मक्खन या चटनी के साथ परोसा जाता है।

25.हरियाणा-बाजरा खिचड़ी

खिचड़ी पूरे देश में एक कंफर्ट डिश के रूप में जाना जाता है। हरियाणा में इसे चावल की जगह बाजरा से बनाया जाता है। मूंग दाल और बाजरा के साथ इसे पकाया जाता है। जो काफी हेल्दी और टेस्टी होता है।

26.गोवा - फिश करी राइस

गोवा का यह लोकप्रिय व्यंजन, मछली और मसालों का मिश्रण है, जिसे चावल के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद बेहद खास होता है।

27.गुजरात - ढोकला

गुजरात का ढोकला एक हल्का और फूला हुआ नाश्ता है, जिसे चने के आटे से बनाया जाता है। यह व्यंजन अपने स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए फेमस है। मीठा ढोकला, नमकीन ढोकला समेत कई तरह के टेस्ट वाले ढोकले अब बनने लगे हैं।

28.पश्चिम बंगाल - रसगुल्ला

पश्चिम बंगाल की यह मिठाई, छेने की गोलियों को चीनी की चाशनी में डुबोकर बनाई जाती है। इसका स्वाद बेहद ही अच्छा होता है। इस मिठाई के बिना हर भारतीय का घर अधूरा सा लगता है। पर्व त्योहार में तो रसगुल्ला शॉप से घर में आता ही आता है।

और पढ़ें:

Bombay Duck से Hilsa तक, Rainy Months में सबसे ज्यादा खाएं 7 Seafood

दिमाग तेज करेगा ये नट्स, रोजाना 5 खाने से मिलेगा जबरदस्त फायदा

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

डोसा चम्मच-कांटे से कैसे खाएं? 'शिष्टाचार' सिखाने वाले सर जी का वीडियो हो गया Viral
Tricolour Cake Design: केसरिया-सफेद-हरे रंग का ये कॉम्बिनेशन करेगा दिल खुश, देखें 2026 की वायरल डिजाइन