
Induction vs Infrared Stove: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोग इसके अल्टरनेटिव्स ढूंढ रहे हैं। कई लोग इंडक्शन पर शिफ्ट हो गए हैं, तो कुछ इंफ्रारेड चूल्हा का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। ये दोनों ही इलेक्ट्रिकल अप्लायंस है, जिसका इस्तेमाल तरह तरह से किया जा सकता है। इसमें आप अपनी रेगुलर कुकिंग से लेकर कई तरह की खाने की डिश भी बना सकते हैं। लेकिन अगर आपको कंफ्यूजन है कि दोनों में बेस्ट कौन सा है, तो हम आपको बताते हैं कि इंडक्शन और इंफ्रारेड स्टोर का इस्तेमाल, इसके फायदे नुकसान और दोनों में कौन सा ज्यादा बेहतर है...
इंडक्शन मॉडर्न कुकिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। जिस पर बहुत जल्दी खाना बन जाता है। ये एक इलेक्ट्रिकल अप्लायंस होता है, जो मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी से बर्तनों को सीधे गर्म करता है और इसमें आप दूध गर्म करने से लेकर दाल चावल, सब्जी तक बना सकते हैं।
इंडक्शन कुक वेयर में बहुत जल्दी खाना बनता है। इसमें कम बिजली खर्च होती है, क्योंकि ये एनर्जी एफिशिएंट होता है। ये सेफ माना जाता है, क्योंकि ये नीचे से बर्तनों को गर्म करता है और ऊपर से बर्तन गर्म नहीं होते है, जिससे जलने का खतरा नहीं होता है। ये किचन में कम गर्मी फैलाता है, जिससे किचन का टेंपरेचर भी बैलेंस होता है।
इंडक्शन कुक वेयर में केवल इंडक्शन बेस बर्तन ही काम करते हैं। ये पूरी तरह से बिजली पर ही निर्भर करता है। ऐसे में अगर बिजली कट हुआ तो इंडक्शन का इस्तेमाल आप नहीं कर पाएंगे।
इंफ्रारेड चूल्हा हीटिंग कॉइल से सीधी गर्मी देता है, जिस तरह से चूल्हे पर खाना बनाया जाता है। आजकल इसका इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि गैस सिलेंडर मुश्किल से मिल रहे हैं। ऐसे में लोग इंफ्रारेड चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इंफ्रारेड चूल्हे में आप किसी भी तरह के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि इंडक्शन के लिए इंडक्शन बेस कुकवेयर ही चाहिए। ये धीरे धीरे और ईवन हीटिंग कुकिंग करता है, इसलिए खाने में ट्रेडिशनल कुकिंग जैसा टेस्ट आता है।
इंफ्रारेड चूल्हे में धीरे कुकिंग होती है, इसलिए बिजली ज्यादा खर्च होती है। इससे सतह ज्यादा गर्म हो सकती है, जिससे जलने का खतरा होता है। यह ज्यादा हीट प्रोड्यूस करता है, जिससे किचन का टेंपरेचर भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- LPG की किल्लत के बीच बड़ा जुगाड़! नो गैस, नो इंडक्शन… ₹1500 में घर ले आइए सोलर कुकर, धूप में बनेगा खाना
अगर आप दोनों में से एक चुनना चाहते हैं, तो जल्दी खाना बनाने, बिजली की बचत और सेफ्टी के हिसाब से इंडक्शन कुक वेयर बेहतर ऑप्शन है। लेकिन अगर आप नए बर्तन नहीं खरीदना चाहते और पुराने बर्तनों में खाना बनाना चाहते हैं, तो आप इंफ्रारेड चूल्हा खरीद सकते हैं। इसमें गैस जैसा कुकिंग एक्सपीरियंस आता है और कोई भी बर्तन आप यूज कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.