
फूड डेस्क। ठंड में खाना बनाना किसी टास्क से कम नहीं होता है। कुछ ऐसा बनाना जो सबको पसंद भी आये और जल्दी बन भी जाए। आप भी आलू,पनीर, पालक या फिर गाजर खाकर बोर हो चुकी हैं तो क्यों कुछ अलग ट्राई किया जाए। दरअसल, आज हम आपके लिए बिल्कुल ईजी कटहल दो प्याजा की रेसिपी लेकर आये हैं। जो बनाने में तो आसान है साथ ही स्वाद में लाजवाब है। इसे आप रोटी-चावल पराठा किसी के साथ भी सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं फटाफट रेसिपी-
300 ग्राम टुकड़ों में कटा हुआ कटहल
बारीक कटे हुए 2-3 बड़े प्याज
2 टमाटर की प्यूरी
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1/2 हाफ टेबल स्पून हल्दी पाउडर
1/2 हाफ टेबल स्पून जीरा
1/4 हाफ टेबल स्पून गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
कटी हुई धनिया
नमक स्वादानुसार
ये भी पढ़ें- बिना अंडे के भुर्जी बनाने की रेसिपी, 5 मिनट में हो जाएगी तैयार
सबसे पहले कटहल कटहल को धोकर अच्छी तरह कांट लें ध्यान रहे ये पका न हो वरना टेस्ट अच्छा नहीं आयेगा। अब एक पैन में तेल गरम करें। उसमें दालचीनी, इलायची और जो खड़े मसाले मौजूद हो उन्हें भूल लें। जब खुशबू आने लगे तब थोड़ा से कटा प्याज डालकर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
जब प्याज पक जाए। तब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर 1 मिनट तक भूनें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं। जब ये पक जाए। जब टमायर प्यूरी के साथ हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें। फिर नमक मिलाकर तबतक पकाएं जब तक तेल ऊपर न जाये।
तेल छोड़ने के साथ मसाला पक चुका है। अब इसमें कटहल डालें और उन्हें 7-8 मिटन भांप में पकने दें। इस दौरान बीच में चलाते रहे ताकि कढ़ाई में मसाला लगे नहीं। जब कटहल पक जाए तो थोड़ा सा पानी डाले। ये ग्रेवीदार नहीं बनता इसलिए पानी की मात्रा बिल्कुल कम रखें। ऊपर से गरम मसाला डालकर 5-7 मिनट पकाएं और फिर धनिया से गार्निश करें। बस आपका कटहल दो प्याजा तैयार है।
ये भी पढ़ें- गरमा गरम फिश बिरयानी: घर पर बनाएं होटल जैसा टेस्टी लंच
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.