फूड डेस्क: इस समय आम का सीजन चल रहा है, लेकिन बाजार में असली आमों के साथ ही नकली आम की आवक भी बहुत बढ़ गई है। ऐसे में केमिकल युक्त आम खरीदकर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करें और इन तरीकों से असली और नकली आम की पहचान करें...
दरअसल, आम को जल्दी पकाने के लिए टॉक्सिक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आम 1 या 2 दिन में ही पक जाते हैं। आमतौर पर इसे पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड रासायनिक पदार्थ का यूज होता है, जिससे सेहत को बहुत नुकसान होता है।
28
कैसे करें असली आम की जांच
असली आम की जांच करने के लिए उसके साइज पर गौर करें। कभी भी बहुत ज्यादा छोटा या बहुत ज्यादा बड़ा आम नहीं खरीदें। हमेशा मीडियम साइज के आम ही खरीदें।
38
कैसे दिखते हैं नकली आम
नकली आम का साइज असली आम की तुलना में छोटा होता है और उसमें से रस टपकता हुआ नजर आता है।
48
पानी से करें आम की जांच
असली आम की जांच करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी भरे। इसमें आम को डालकर देखें अगर आम सतह पर तैरता हुआ नजर आए तो समझ जाए कि यह नकली आम है। असली आम पानी में नीचे बैठ जाता है।
58
आम असली या नकली ऐसे करें पहचान
आम को काटने के बाद अगर उसमें से रस नहीं टपकता है, तो यह केमिकल से पका हुआ आम हो सकता है क्योंकि असली आम बहुत ज्यादा रसीला होता है।
68
रंग से करें आम की पहचान
असली आम की पहचान करने के लिए आप इसके रंग पर ध्यान दें। केमिकल से पके आमों में हरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं, जबकि असली आम पीले होते है और इस पर काले काले छोटे निशान नजर आते हैं।
78
तने से करें आम की चांज
शुद्ध आम का तना हरा और ताजा होगा, जबकि आर्टिफिशियल आम का तना सूखा और भूरा होगा।
88
सूंघ कर करें आम की पहचान
शुद्ध आम में एक मीठी, फल जैसी सुगंध होगी, जबकि एक आर्टिफिशियल आम में कोई गंध नहीं हो सकती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.