Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं लौकी की खीर, जानें आसान रेसिपी

Published : Feb 24, 2025, 06:06 PM ISTUpdated : Feb 25, 2025, 12:02 PM IST
Maha Shivratri Vrat Recipe

सार

Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत के लिए लौकी की खीर एक बेहतरीन विकल्प है। यह बनाने में आसान और पौष्टिक होती है। इस रेसिपी में लौकी, दूध, मेवे और चीनी का उपयोग होता है।

Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत जल्द आने वाला है। इस साल यह महापर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। भक्त इस दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान खान-पान को लेकर कुछ नियम होते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर कुछ लोग फलाहार करते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रखने की सोच रहे हैं तो लौकी की खीर बना सकते हैं। लौकी में पानी की अच्छी मात्रा होती है जो व्रत के दौरान आपके लिए फायदेमंद होती है।

लौकी की खीर बनाने की सामग्री

  • 1 किलो लौकी
  • 1 लीटर दूध
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 8-10 काजू बारीक कटे हुए
  • 8-10 बादाम बारीक कटे हुए
  • 8-10 किशमिश
  • 3 चम्मच घी

ये भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla Recipe: बेसन हुआ पुराना, घर पर यूं बनाएं चना दाल ढोकला, जानें रेसिपी

लौकी की खीर बनाने की विधि

  • लौकी की खीर बनाने के लिए गाढ़ा दूध इस्तेमाल करें. इससे खीर का स्वाद काफी बढ़ जाता है. सबसे पहले दूध को गर्म करके गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर छील लें। अब इस लौकी को कद्दूकस कर लें।
  • अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी को धीमी आंच पर भूनें। जब यह अच्छे से भून जाए तो इसमें दूध डालकर पकाएं। इसमें थोड़े बादाम और काजू भी डाल दें।

ये भी पढ़ें- भांग पेड़ा, रबड़ी और ठंडाई बनाते वक्त न करें ये गलतियां, स्वाद का हो जाएगा सत्यानाश

  • जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
  • अब बचे हुए काजू, किशमिश और बादाम से हलवे को सजाएं।

ये भी पढ़ें- Healthy Dosa Recipes: स्वाद+सेहत का संगम, देखें झटपट बनने वाली चना डोसा रेसिपी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

3 मिनट से कम में तैयार होगी ये हेल्दी ब्रेकफास्ट, सद्गुरु ने बताया 4-5 घंटे तक नहीं लगेगी भूख
Cabbage Dumplings Recipe: मोमोज का हेल्दी वर्जन है कैबेज डंपलिंग, बच्चों के टिफिन के लिए ऐसे करें तैयार