टिफिन में दें या ब्रेकफास्ट में खिलाएं, झटपट तैयार करें घर का बना हेल्दी पास्ता

Published : Jan 15, 2025, 05:05 PM IST
 Whole Wheat delicious Pasta at home for kids

सार

बच्चों को सब्जियों के साथ गेहूं के आटे का हेल्दी और स्वादिष्ट पास्ता बनाकर खिलाएं। सरल विधि से पास्ता तैयार करें और उसे ओलिव्स, बेसिल और सब्जियों से खास बनाएं।

फूड डेस्क: आजकल के बच्चों को सब्जी-रोटी खाने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। उन्हें खाने में कुछ यूनिकनेस चाहिए। अगर आपका बच्चा भी ऐसा ही है तो आपको अपने खाना बनाने की टेक्नीक में कुछ चेंज करना पड़ेगा। अगर आपका बच्चा पास्ता खाना पसंद करता है तो आप उसे खूब सारी वेजिटेबल्स और गेहूं के आटे का पास्ता बनाकर दे सकती हैं। आईए जानते हैं कैसे गेहूं के आटे के पास्ते को घर में स्वादिष्ट फ्लेवर देकर तैयार कर सकते हैं। 

आटे का पास्ता बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 चुटकी नमक
  •  1 अंडा
  • पानी आवश्यकतानुसार
  •  स्वादानुसार नमक
  •  स्वादानुसार काली मिर्च 
  • स्वादानुसार अजवायन
  • अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां 1 कप
  •  2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
  •  1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन
  •  7-8 तुलसी के पत्ते
  •  जैतून

स्वाद करेगा सेहत का कबाड़ा, कभी साथ ना खाएं 7 Harmful Food Combinations

आटे का पास्ता बनाने की विधि

  • आटे का पास्ता बनाने के लिए करीब 1 कटोरी आटा लें। अगर आप अंडा खाते हैं तो एक अंडा भी मिला सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए अजवाइन मिलाएं। अब थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।आटे को सॉफ्ट न बनाएं। 20 मिनट तक गुंथा आटा ढककर रख दें। फिर आटे की लोई लेकर पतला रोटी जैसा बेल लें। आप आटे के पास्ते को पसंदीदा शेप दे सकते हैं।
  • अब एक पैन में पानी गर्म करें पानी में थोड़ा नमक भी डाल सकते हैं। इसके बाद आटे के बनाए हुए पास्ता को पानी में ब्लॉन्च कर लें। ध्यान रखें कि आपको पास्ता उबालना नहीं है। अब पास्ता से पानी अलग कर लें।
  • अब एक दूसरा पैन आंच में चढ़ाएं और उसमें करीब दो चम्मच ऑलिव ऑयल गर्म करें।अब महीन कटा हुआ लहसुन डालें। आप चाहे तो प्याज भी डाल सकते हैं। फिर अपने मनपसंद की सब्जियां जैसे कि कैप्सिकम, मटर, गाजर आदि को हल्का भून लें।
  • अब ब्लान्ज पास्ता पैन में डालें और मिलाएं। पास्ता की सीजनिंग के लिए, बेसिल लीव्स, सॉल्ट, काली मिर्च और आरिगेनो के साथ थोड़ा चिली फ्लेक्स मिलाएं। 
  • अगर आपको ऑलिव्स पसंद हैं तो आटे के पास्ते में जरूर मिलाएं। बच्चों को घर का बना पास्ता बहुत पसंद आएगा। आप चाहे तो मल्टीग्रेन आटा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

और पढ़ें: वेणु की Suda Suda Idli की कहानी, सोया इडली का है जलवा

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश