मखाना एप्पल नट्स स्मूदी एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक है, जो बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट है। जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और इसके न्यूट्रिशनल बेनिफिट्स।
Makhana Apple nuts Smoothie:अगर आपका बच्चा सेब नहीं खाता है तो आप उसे मखाना और नट्स से बनी हुई स्मूदी बनाकर पिला सकते हैं। मखाना एप्पल नट्स स्मूदी बनाना बेहद आसान होता है और स्मूदी के पोषक तत्व आपके बच्चे को खूब सारे न्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हैं। आईए जानते हैं कैसे हेल्दी फ्लेवर्ड मखाना नट्स की स्मूदी बनाई जा सकती है।
1/2 कप मखाना लें और उसे सूखा बिना तेल या घी के पैन में भून लें। अब मिक्सर जार में डालकर पाउडर बना लें।
अब उसमें 1 कटा हुआ सेब डालें। आप सेब के छिलकों को पहले ही निकाल लें। आप स्मूदी में 4-5 बादाम के साथ ही 1-2 अखरोट भी मिला सकते हैं। आपको अखरोट रात भर भिगो कर फिर इस्तेमाल करने चाहिए।
अब मिक्सचर में 3-4 भीगे हुए खजूर डालें। अगर आपको या बच्चों को चॉकलेट फ्लेवर पसंद है तो 1 चम्मच कोको पाउडर भी स्मूदी में डालें।
अगर किसी को भी चॉकलेट फ्लेवर नहीं पसंद है तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं। अब 1/4 से 1/2 कप दूध स्मूदी में एड कर लें। फिर मिक्सर में सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड कर लें।
फिर स्मूदी बनाएं और एक ग्लास में निकाल लें। अब इसमें 2 चम्मच भिगोए हुए चिया बीज को ऊपर से एड करें।आप इस स्मूदी का मजा ब्रेकफास्ट के रूप में ले सकते हैं। चाहे तो क्रेविंग होने पर मखाना एप्पल नट्स स्मूथी बनाएं और परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.