मखाने से बनाएं चटपटी चाट, पेट भी भरे और वजन भी घटे, नोट करें रेसिपी

Published : Apr 26, 2025, 01:08 PM IST
 Makhana chaat

सार

Makhana chaat:वेट लॉस की जर्नी में चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन वजन बढ़ने की सोचकर मन मार लेते हैं। लेकिन हम यहां मखाना चाट की रेसिपी बताएंगे जिसे आप गिल्ट फ्री होकर खा सकते हैं। यह वेट लॉस में भी मदद मिलती है। 

Makhana chaat Recipe: रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो उन्होंने बॉलीवुड में मखाना बतौर स्नैक्स लेकर आई थीं। आज ज्यादातर सेलेब्स सेट पर मखाना फ्राई, मखाना चाट खाते नजर आते हैं। मखाना जिसे फॉक्स नट्स भी कहा जाता है वो सुपरफूड है जो हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है। ये हल्के होते हैं, पेट भरते हैं और शरीर को पोषण भी देते हैं। आइए पहले जानते हैं मखाना खाने के कुछ जबरदस्त फायदे। आइए बताते हैं मखाना चाट बनाने की रेसिपी।

वेट लॉस के लिए मखाना चाट की हेल्दी रेसिपी

मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री:

मखाना – 2 कप

उबला हुआ आलू – 1 (कटा हुआ)

टमाटर – 1 (बारीक कटा)

खीरा – 1 (बारीक कटा)

प्याज – 1 (बारीक कटा)

हरा धनिया – थोड़ा सा

नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

काला नमक – स्वाद अनुसार

भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच

काली मिर्च – चुटकी भर

अनार के दाने –1 बड़ा चम्मच

दही – 2 चम्मच

मखाना चाट बनाने की विधि:

सबसे पहले मखानों को 1 चम्मच घी या बिना घी के धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें। जब ये ठंडे हो जाएं, तो एक बाउल में सारे कटे हुए वेजिटेबल्स डालें। फिर उसमें भुने मखाने, उबले आलू, नींबू रस, मसाले और हरा धनिया मिलाएं। फिर दही और अनार डालें। इसे तुरंत मिक्स करके परोसें।

मखाना खाने के फायदे (Health Benefits of Makhana)

मखाना चाट खाने से वेट लॉस तेजी से होता है। मखाना लो-कैलोरी और हाई-फाइबर फूड है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचा जा सकता है। इसके अलावा पाचन में सुधार होता है। इसके अलावा स्किन ग्लो करता है। हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। यह महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मखाना खाने से डायबिटीज कंट्रोल होता है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका