
Motichoor Laddu Recipe in Hindi: गणेश विसर्जन पर आप उन्हें मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। कहा जाता है गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू बेहद पसंद है। इसके अलावा अगर आप मीठा खाने के शौकिन है तो भी आप इसे घर पर आसान तरीके से बना सकते हैं, जो बड़े और बच्चों दोनों को पसंद आएगा। आइए जानते हैं कैसे 6 आसान तरीकों से मोतीचूर के लड्डू बना सकते हैं।
इस रेसिपी के लिए आपको बेसन, नारंगी या पीला फ़ूड कलर, चीनी, खसखस, बेकिंग पाउडर, देसी घी और इलायची पाउडर की ज़रूरत होगी।
मोतीचूर के लड्डू को सजाने के लिए, आप उस पर बारीक कटे बादाम छिड़क सकते हैं। घर पर बने मोतीचूर के लड्डू का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को बहुत पसंद आएगा। अगली बार जब भी आपका मोतीचूर के लड्डू खाने का मन करे, तो बाज़ार से यह मिठाई खरीदने के बजाय, घर पर ही यह रेसिपी अपनाएं।
मोतीचूर के लड्डू और बेसन के लड्डू बनाने और स्वाद में अलग-अलग होते हैं। मोतीचूर के लड्डू बेसन के घोल से बनी बारीक बूंदी को चीनी की चाशनी में डुबोकर बनाए जाते हैं, जिससे वे मुलायम, रसीले और दानेदार बनते हैं। बेसन के लड्डू सीधे भुने हुए बेसन, घी और पिसी चीनी से बनाए जाते हैं, जिनका स्वाद गहरा, खुशबूदार और थोड़ा दानेदार होता है। इसीलिए मोतीचूर के लड्डू ज़्यादातर पूजा और प्रसाद में इस्तेमाल किए जाते हैं, जबकि बेसन के लड्डू घरों में पारंपरिक मिठाई के तौर पर ज़्यादा बनाए जाते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.