
Onion Substitute For Cooking: मानसून आते ही सब्जियों और रोजमर्रा की रसोई का बजट बिगड़ने लगता है। शनिवार को जो प्याज का दाम लोक मार्केट में 50 रुपये और जेप्टो ब्लींकिट में 100 रुपये था, वो अब लोकल मार्केट में 65-70 रुपये प्रति कीलो हो चुका है। प्याज की बढ़ती कीमतें आपकी जेब पर असर डाल रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। खाने का स्वाद बनाए रखने के लिए कुछ ऐसी चीजों का यूज किया जा सकता है, जो प्याज का अच्छा ऑप्शन बन सकती हैं।
प्याज के बिना ग्रेवी या सब्जी फीकी लग रही है तो हींग का यूज करें। मानसून में गरम तेल या घी में चुटकीभर हींग डालकर तड़का लगाने से खाने में अच्छी खुशबू और स्वाद आता है। दाल, आलू की सब्जी और कई तरह की ग्रेवी में यह प्याज का अच्छा और आसान ऑप्शन है।
प्याज की जगह अदरक और लहसुन का पेस्ट यूज करने से सब्जी में तीखापन और खुशबू दोनों बढ़ जाती है। मानसून में अदरक खासतौर पर चाय, दाल और सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है। ग्रेवी वाली डिश में इसे भूनकर डालने से स्वाद और बेहतर होता है।
अगर प्याज की वजह से ग्रेवी का टेक्सचर और स्वाद कम लग रहा है, तो टमाटर बढ़ा सकते हैं। टमाटर को अच्छी तरह पकाकर मसालों के साथ इस्तेमाल करने से ग्रेवी स्वादिष्ट और थोड़ी गाढ़ी बनती है, आप चाहें तो टमाटर का पेस्ट भी ग्रेवी को गाढ़ी और टेस्टी बनाने के लिए कर सकते हैं। मानसून में टमाटर वाली कई सब्जियां और करी आसानी से बनाई जा सकती हैं।
प्याज के बिना सब्जी में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए जीरा और थोड़ी सौंफ का तड़का लगाया जा सकता है। खासकर सूखी सब्जियों, दाल और हल्की ग्रेवी में यह कॉम्बिनेशन अच्छा स्वाद देता है। मानसून में मसालों से खाने को नया फ्लेवर भी दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Homemade Kaju Katli: रक्षाबंधन पर झटपट बनाएं काजू कतली, बिना गीले मिक्सचर के अपनाएं ये तरीका
कुछ डिशेज में प्याज का इस्तेमाल ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। इसकी जगह हल्का भुना बेसन थोड़ी मात्रा में यूज किया जा सकता है। इसे पानी या ग्रेवी में अच्छी तरह मिलाकर डालें, ताकि गांठें न बनें। इससे करी को अच्छा टेक्सचर मिलेगा और प्याज की जरूरत भी कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Coconut Breaking Hack: हथौड़े से फोड़ने की जरूरत नहीं, मिनटों में नारियल तोड़ने के 5 देसी जुगाड़ आएंगे काम
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.