Raksha Bandhan Sweet Recipe: रक्षाबंधन पर भाई के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट काजू कतली। बिना गीले मिक्सचर के परफेक्ट शेप वाली काजू कतली बनाने का आसान तरीका और जरूरी टिप्स जानें।
अगर आपका भाई काजू कतली का दीवाना है, तो इस रक्षाबंधन बाजार के बजाय इसे घर पर ही तैयार करें। अक्सर घर में काजू कतली बनाने के दौरान यह गीली हो जाती हैं, जिसके कारण इसका शेप सही नहीं बन पाता। अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो आसानी से आप घर पर ही स्वादिष्ट काजू कतली तैयार कर सकते हैं। जाने स्टेप बाय स्टेप किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे परफेक्ट शेप की काजू कतली घर पर ही तैयार हो जाएं।
काजू कतली बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स
- काजू – 500 ग्राम
- मिल्क पाउडर – 100 ग्राम
- चीनी – 300 ग्राम
- पानी – चाशनी बनाने के लिए लगभग 150 ग्राम
- घी – 1 चम्मच
- सिल्वर वर्क – सजाने के लिए
काजू को करें हल्का ड्राई रोस्ट
काजू कतली बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के 500 ग्राम काजू लें। अगर टुकड़े ले रहे हैं, तो भी काजू कतली अच्छी बनेगी। ध्यान रखें कि काजू भी कोई भी खराब ना हो, वरना मिठाई का टेस्ट बेकार हो जाएगा। अब लो फ्लेम की कढ़ाई में काजू को डालें और धीमी आंच में ही भून लें। ऐसा करने से उसके अंदर का मॉइश्चर खत्म हो जाएगा और मिठाई टेस्टी बनेगी। ध्यान रखें कि आपको हल्की आंच की कढ़ाई में ही इन्हें भूनना है वरना यह बाहर से भूरे या काले होने लगेंगे।
मिल्क पाउडर के साथ करें मिक्स
अब करीब 100 ग्राम मिल्क पाउडर को काजू के साथ मिलाएं और इन्हें धीमे-धीमे करके मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। अगर आप एक साथ स्पीड के साथ काजू पीसेंगे, तो उसके अंदर का तेल बाहर आ जाएगा, जिससे कि मिक्सचर गीला बनेगा। आपको धीमे-धीमे करके पाउडर के साथ मिक्स करके काजू पीसना है। अब इन्हें एक छन्नी की मदद से छान लें ताकि काजू के टुकड़े ना रह जाएं।
और पढ़ें: ‘बेहद गंदा’ मिला ज़ेप्टो का बेंगलुरु वेयरहाउस, छापे में दिखा अंदर का चौंकाने वाला हाल
बनाएं 1 तार की चाशनी
काजू कतली बनाते समय चाशनी को ठीक तरह से बनाना बेहद जरूरी है वरना काजू कतली जमेगी नहीं। सबसे पहले 500 ग्राम काजू के साथ आपको 300 ग्राम चीनी लेनी है। जितनी चीनी है उससे आधी मात्रा में पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं। चाशनी जब बन जाए तो, गैस बंद करके उसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मिक्सर मिलाएं। जब चाशनी काजू और मिल्क पाउडर के मिक्चर के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तो कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें।
स्मूथ बनाएं काजू कतली मिक्चर
आप मिक्सर को एक थाली में निकाल कर पांच मिनट तक आटे की तरह स्मूथ करें। इसके बाद थाली में घी लगाकर बेलन की मदद से बेल लें और फिर सिल्वर वर्क लगाने के बाद मनपसंद आकार में काट लें।
और पढ़ें: डोसा चम्मच-कांटे से कैसे खाएं? 'शिष्टाचार' सिखाने वाले सर जी का वीडियो हो गया Viral
