
Paratha Premix Recipe in Hindi: अगर आप भी अपने बच्चों को कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं। खासकर भरी गर्मी में जब बच्चे समर कैंप में जाते हैं, तो हाई प्रोटीन मील लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए पहले से ही पराठा प्रीमिक्स बनाकर तैयार कर सकते हैं और जब उनके समर कैंप जाने का टाइम हो बस इसका आटा लगाएं और सुबह नाश्ते में कुछ पौष्टिक उनके लिए बनाएं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप हाई प्रोटीन पराठा प्रीमिक्स पहले से ही बना कर रख सकते हैं...
इंस्टाग्राम पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हाई प्रोटीन पराठा प्रीमिक्स बनाने का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आप अलग-अलग दाल, सत्तू , तिल और गेहूं के आटे का इस्तेमाल करके हाई प्रोटीन पराठा प्रीमिक्स बना सकते हैं और उसे 3 से 6 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं। इसके हर 90 ग्राम आटे की लोई में 15 ग्राम प्रोटीन होता है, जो शरीर की डेली जरूरत को पूरा करने के लिए जरूरी है।
और पढे़ं- गोभी पराठा बनाते समय कब डालें नमक? जानिए ऐसे ही 4 सिंपल टिप्स
पराठा प्रीमिक्स से आप झटपट पराठा बना सकते हैं। प्रीमिक्स के पाउडर को लें, इसमें पानी डालकर आटा गूथ लें। 5-10 मिनट से रेस्ट होने दें, फिर इसके पराठे बेलकर घी या तेल से दोनों तरफ से सेंककर बच्चों को सर्व करें। ये पराठा शरीर को ताकत देता है, लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है। खासकर गर्मी में बच्चों के लिए या कामकाजी लोगों के लिए यह बेस्ट नाश्ता हो सकता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.