
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2025 में बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि वह साल के 365 में से कम से कम 300 दिन मखाना खाते हैं। इसके बाद मखाना एक बार फिर हेल्दी स्नैक के तौर पर चर्चा में आया। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन होता है, ऐसे में चलिए जानते हैं उनके इस सुपर फूड के बारे में जिसे आप भी अपने डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। मखाना यानी फॉक्स नट्स को रोस्ट करके, चाट या खीर में शामिल करके खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे डाइट में शामिल करने के 6 आसान और स्वादिष्ट तरीके।
मखाने को हल्के घी में धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें। इसमें स्वाद के लिए हल्दी, काली मिर्च, थोड़ा नमक या चाट मसाला मिला सकते हैं। शाम की हल्की भूख में यह चिप्स और दूसरे तले स्नैक्स का ऑप्शन बन सकता है। हालांकि घी और नमक की मात्रा सीमित रखना बेहतर है।
रोस्टेड मखाने में बारीक कटा प्याज, टमाटर, धनिया, अनार और थोड़ा नींबू मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए हल्का चाट मसाला डाल सकते हैं। इस तरह मखाना एक कुरकुरी और स्वादिष्ट चाट में बदल जाता है।
इसे भी पढ़ें- PM Modi Fitness: योग से नींद तक, 76 की उम्र में फिट रहने के लिए PM मोदी की 5 आदतें
मीठा खाने का मन हो तो मखाने से खीर तैयार कर सकते हैं। भुने हुए मखाने को दूध में पकाएं और इसमें इलायची, केसर तथा थोड़े मेवे डालें। चीनी या गुड़ की मात्रा अपनी जरूरत के अनुसार रखें।
मखाने को मूंगफली, करी पत्ते और हल्के मसालों के साथ मिलाकर चिवड़ा तैयार किया जा सकता है। इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर स्नैक के तौर पर भी खाया जा सकता है। पोर्शन का ध्यान रखना जरूरी है।
भुने मखाने को थोड़ा क्रश करके ताजे दही में मिलाएं। इसमें भुना जीरा, धनिया और स्वादानुसार मसाला डालें। गर्मियों में यह हल्का और स्वादिष्ट ऑप्शन हो सकता है।
मखाने को पीसकर बैटर में मिलाकर डोसा बनाया जा सकता है। वहीं रोस्टेड मखाने से प्याज, टमाटर, हरी धनिया और चटनी वाली बेली भी तैयार की जा सकती है। इस तरह रोजाना एक ही स्वाद से बोर हुए बिना इसे अलग-अलग तरह से मखाने को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- PM Modi के बचपन के 12 किस्से, चाय की दुकान से मगरमच्छ वाली कहानी तक...
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.