Rice Flour Modak: बिना फटे ही बन जाएंगे स्वादिष्ट मोदक, बस इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

Published : Sep 11, 2026, 04:07 PM IST
Delicious Modak Recipes

सार

Ganesh Chaturthi Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं चावल के आटे के स्वादिष्ट मोदक। जानें मोदक की आसान रेसिपी और आटा गूंथते समय किन खास टिप्स से मोदक फटने से बचेंगे।

गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान को मोदक का भोग लगाया जाता है। अक्सर चावल के आटे के मोदक सही से न गूंथने में फट जाते हैं। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी के दिन भगवान को भोग लगाना चाहते हैं, तो आटे मोदक बनाते समय कुछ खास टिप्स का ध्यान रखें। जानिए मोदक बनाने के लिए कौन-सी सामग्री चाहिए।

मोदक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
  • ¾ कप गुड़
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चुटकी नमक

और पढ़ें: Janmashtami Panchamrit Cake: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत केक, जानें आसान रेसिपी

1 छोटा चम्मच खसखस या कटे हुए मेवे

  • भरावन के लिए कड़ाही में नारियल और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं। गुड़ पिघलने और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने पर इलायची डालें। इसे ठंडा होने दें।
  • मोदक का आटा तैयार करने के लिए एक पैन में पानी, घी और चुटकीभर नमक डालकर उबालें। गैस धीमी करके धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और लगातार चलाएं। ढककर 2-3 मिनट पकाएं। इस ट्रिक को यूज करने से मोदक बनाते समय चावल का आटा फटता नहीं है।
  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर हाथों पर घी लगाकर इसे अच्छी तरह गूंथ लें। आटा नरम और चिकना होना चाहिए।
  • मोदक का आकार दें आटे की छोटी लोई बनाकर हथेली पर फैलाएं। बीच में नारियल-गुड़ की भरावन रखें और किनारों पर छोटी-छोटी प्लेट्स बनाते हुए ऊपर से बंद कर दें।
  • मोदक को स्टीमर में रखें और लगभग 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं। जब मोदक का बाहरी हिस्सा थोड़ा चमकदार और नरम दिखाई देने लगे, तो समझें कि वे तैयार हैं।

और पढ़ें: पर्युषण पर्व में बिना दाल-चावल भिगोये बनाएं क्रिस्पी डोसा, मिनटों में होगा तैयार

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Cooking Tips: खाने में नहीं आता रेस्टोरेंट जैसा स्वाद? तड़का लगाते वक्त न करें ये गलती
पर्युषण पर्व में बिना दाल-चावल भिगोये बनाएं क्रिस्पी डोसा, मिनटों में होगा तैयार