Janmashtami Panchamrit Cake Recipe: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के भोग के लिएबिना मैदा और ओवन के सूजी से पंचामृत केक बनाएं। जानें प्रेशर कुकर में केक बनाने की आसान विधि।
Janmashtami Cake Recipe: जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। घरों में लड्डू गोपाल के आगमन की तैयारियां आखिरी चरणों में हैं। वैसे तो कृष्ण जन्मोत्सव पर 56 भोग चढ़ाने की परंपरा है, हालांकि अगर काम या कम समय के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो पंचामृत केक बना सकते हैं। खास बात है कि इसे बनाने के लिए मैदा और ओवन की आवश्यकता नहीं होती है। आइए जानते हैं केक बनाने की आसान विधि।
जन्माष्टमी पर पंचामृत केक क्यों खास हैं?
जन्माष्टमी का त्योहार बिना पंचामृत अधूरा है। नंदगोपाल का अभिषेक कराने और पूजा में इसका इस्तेमाल होता है। पंचामृत के लिए दही जमाने और बनाने में समय लगता है, लेकिन आप सूजी, प्रेशर कुकर से पंचामृत केक बना सकते हैं।
पंचामृत केक बनाने का सामान
- 1 कप दही
- स्वादानुसार चीनी
- 1 टेबलस्पून शहद
- 1 टेबलस्पून घी
- जरूरत के हिसाब से दूध
- केक के लिए 1 कप सूजी
- एक चुटकी केसर
- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- हाफ टेबल स्पून बेकिंग सोडा
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- सजाने के लिए ताजी मलाई
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर पहनें बृजवासी पायल, 7 सिल्वर डिजाइन पर हो जाएंगी फिदा
पंचामृत केक कैसे बनाते हैं ?
1 ) पंचामृत मिश्रण बनाएं
कटोरे में दही, चीनी, शहद और घी और उसमें जरूरत के हिसाब से दूध मिलाकर मथनी से अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रहे कि यह बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
2) पंचामृत में मिलाएं सूजी
दूसरे स्टेप में पंचामृत का बैटर बनाने के लिए 1 कप सूजी और केसर डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इसमें एक भी गिल्ठी नहीं होनी चाहिए। अब बैटर को ढककर करीब 15-20 मिनट के लिए रख दें। यह बहुत जरूरी है ताकि सूजी बैटर को अब्जॉर्व कर लें।
3) बैटर चेक करें
सूजी मिलाने के 30 मिनट बाद बैटर की कंसिस्टेंसी चेक करें। अगर यह गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा दूध डालें। आखिर में एक चुटकी बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाना न भूलें।
ये भी पढ़ें- बच्चों के डांस के लिए 10 जन्माष्टमी के गाने, स्टेज पर मचाएंगे धमाल
4) केक टिन तैयार करें
केक बेक करने वाला टिन लें और इसमें घी से अच्छी तरह ग्रीस करके बैटर डालें। ऊपर से कटे हुए काजू-बादाम, पिस्ता और मनपसंदीदा ड्राई फ्रूटस डाल सकते हैं।
5) ओवन के बिना केक कैसे बनाएं ?
अगर आपके पास ओवन है तो 30-25 मिनट में यह तैयार हो जाएगा। ओवन नहीं है तो प्रेशर कुकर के अंदर नमक की परत बिछाएं और ऊपर स्टैंड रखें। कुछ मिनट इसे ढककर धीमी आंच पर गरम करें। ध्यान रहे कुकर हमेशा सीटी और रबर निकालकर ही इस्तेमाल करें।
6) केक गार्निशिंग करें सर्व
केक पका या नहीं इसका पता लगने के लिए टूथपिक डालकर देखें। अगर टूथपिक क्लीन है तो केक तैयार है। वहीं, ठंडा होने के बाद केक को टिन से निकालें। ऊपरी से ताजी मलाई की लेयर लगाकर ड्राई फ्रूट्स डालें। चाहें तो आप गुलाब के फूल और केसर भी डाल सकते हैं।
केक बनाने के टिप्स
- पंचामृत केक बनाने के लिए सूजी मिलाने के बाद 20-25 का रेस्ट दें
- बैटर बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए
- बेकिंग पाउडर, सोडा डालने के बाद बैटर को ज्यादा न फेंटें
- केक को हमेशा लो फ्लैम में पकाएं, वरना केक जल सकता है
- केक को टिन से निकालने की जल्दबाजी न करें, केक को ठंडा होने दें
- ड्राई फ्रूट्स को बैटर में डालने की बजाय ऊपर भी डाल सकते हैं
