Janmashtami Songs : स्कूल में जन्माष्टमी डांस परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये 10 खूबसूरत कृष्ण भक्ति भजन और गाने, जिन पर बच्चे आसानी से डांस कर सबका मन मोह सकते हैं।

जन्माष्टमी का पर्व आते ही मंदिर, घरों से लेकर स्कूलों तक लड्डू गोपाल के आगमन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कहीं कान्हा का सुंदर श्रृंगार किया जाता है, जो कही कृष्णा की झांकी सजाई जाती हैं। वहीं ,स्कूल में बच्चों के लिए जन्माष्टमी डांस परफॉर्मेंस भी रखी जाती है। अगर आप भी Janmashtami Songs की तलाश कर रहे हैं तो यहां जानें उन 10 गानों के बारे में जो आपका काम आसान कर सकती हैं।

1) यशोमती मैया से बोले नंदलाला

जन्माष्टमी डांस के लिए यशोमती मैया से बोले नंदलाल बेहद प्यारा गाना है। इसमें बाल कृष्ण और मां यशोदा के बीच की मासूम बातचीत दिखाई जाती है। साथ ही गाने की धुन धीमी से मध्यम है, जिसमें बच्चे आसानी से डांस कर सकते हैं।

कॉस्टयूम आइडिया- कृष्ण के लिए पीली धोती, मोरपंख, बांसुरी जबकि बच्चियों के लिए राधा-यशोदा का पारंपरिक लुक अच्छा लगेगा।

2) बड़े नटखट है रहे कृष्ण कन्हैया

लड्डू गोपाल की शरारतों को डांस के जरिए दिखाने के लिए "बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया" गाना अच्छा विकल्प है। इस गाने के बोल बच्चों के लिए आसान है।

कॉस्टयूम आइडिया- कृष्ण की ड्रेस के साथ छोटी प्लास्टिक की मटकी प्रॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

3) वो कृष्णा है

अगर आप ग्रुप परफॉर्मेंस करने की सोच रहे हैं तो और थोड़ा जोशीला और एनर्जी वाला गाना की तलाश है तो "वो कृष्णा है" शानदार विकल्प बन सकता है। इस गाने की बीट तेज है जो ग्रुप डांस के लिए अच्छा है।

कॉस्टयूम आइडिया- लड़के सिंपल सा कुर्ता धोती और लड़कियां लहंगा चोली पहन सकती हैं।

4) गो-गो गोविंदा

जन्माष्टमी से हटकर दही हांडी थीम पर डांस के लिए गो-गो गोविंद डांस एनर्जेटिक विकल्प है। इसमें तेज म्यूजिक और हुक लाइन पर बच्चे आसानी से डांस कर सकते हैं।

कॉस्टयूम आइडिया- सिंपल सा कुर्ता सेट काम आसान कर सकता है.

5) गोविंदा आला रे आला

जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के लिए “गोविंदा आला रे आला” सदाबहार गाना है। इसकी धुन बच्चों के ग्रुप डांस के लिए अच्छी हो सकती है।

कॉस्टयूम आइडिया- लड़कों के लिए जींस कुर्ता और लड़कियों के लिए लहंगा या सूट अच्छा लगेगा।

6) शोर मच गया शोर देखो आया माखन चोर

जन्माष्टमी पर माखन चोर की अटखेलियां दिखाने के लिए आप इस गाने को चुन सकते हैं। गाने की लय बच्चों को एक्टिंग और डांस दोनों का मौका देती है।

ये भी पढ़ें- 44 साल पुराना वो गाना जो जन्माष्टमी में हर पंडाल में बजता है

7) हरे कृष्णा हरे रामा

अगर आप बहुत तेज डांस की बजाय शांत और भक्तिमय प्रस्तुति चाहते हैं तो हरे कृष्णा हरे रामा को विकल्प बना सकते हैं। इस पर बच्चों से सिंपल ग्रुप डांस करवाया जा सकता है। यह गाना खासतौर पर डांस प्रतियोगिता की शुरुआत या अंत में अच्छा लगेगा।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026: लड्डू गोपाल पोशाक, कान्हा जी की खूबसूरत ड्रेस

8) अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो

कृष्ण और सुदामा की दोस्ती पर "अरे द्वारपालो, कन्हैया से कह दो" गाने को भी डांस परफॉर्मेंस के लिए चुना जा सकता है। यह गाना तेज धुन की बजाय कहानी और भाव भंगिमा को व्यक्त करने का मौका देता है।

9) मोहे छेड़ों ना नंद के लाला

अगर स्कूल में गर्ल डांस परफॉर्मेंस हैं तो आप "मोहे छेड़ो ना नंद के लाला" पर नृत्य किया जा सकता है। इसकी धुन धीमी है, इसलिए इसमें तेज स्टेप्स की बजाय एक्सप्रेशन और हाथों के मूवमेंट अच्छे लगेंगे।

10) राधा कैसे न जले

यह गाना बच्चों के बीच काफी पॉपुलर है और जन्माष्टमी डांस के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी धुन धीमी होकर भी चंचल है। इसलिए ग्रुप डांस के लिए आसानी से स्टेप्स करवाए जा सकते हैं।