जन्माष्टमी पर अमिताभ बच्चन का 'मच गया शोर सारी नगरी रे' फिर छाया है। लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज वाला ये गाना दशकों से कृष्ण भक्तों के जश्न का हिस्सा बना हुआ है। आइए बताते हैं, इस गाने के बारे में।
4 सितंबर को पूरे देश भर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। कान्हा से जुड़े भजन और गानों की धूम चारों तरफ सुनाई देती है। मंदिरों, घरों, मोहल्लों और जन्माष्टमी के पंडालों में आज भी एक पुराना गाना खूब सुनाई देता है। इसके बजते ही कान्हा भक्त झूमने लगते हैं। खास बात है कि इस गाने में अमिताभ बच्चन नजर आएं। वहीं, आवाज से नवाजा थे महान गायिका लता मंगेश्कर और दिग्गज सिंगर किशोर कुमार।
जन्माष्टमी पर फिर गूंजता है 'मच गया शोर सारी नगरी रे'
हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी पर फिल्माए गए मशहूर गाने 'मच गया शोर सारी नगरी रे...' की। यह गाना 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'खुद्दार' का हिस्सा था। गाने में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, उनकी शरारत और माखन चोरी की झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि जन्माष्टमी के मौके पर इसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। यह गाना अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी पर बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया गया।
लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज ने बनाया यादगार
'मच गया शोर सारी नगरी रे' को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। गाने के बोल मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था। इन दिग्गज कलाकारों की शानदार जुगलबंदी ने गाने को ऐसा रंग दिया कि दशकों बाद भी इसकी पॉपुलिरिटी कम नहीं हुई।
और पढ़ें: कभी ट्रेन में भजन गाकर करते थे गुजारा, अब 'हनुमान अंश' में गूंजी इस नेत्रहीन सिंगर की आवाज

'खुद्दार' में अमिताभ बच्चन के साथ दिखे थे ये सितारे
'मच गया शोर सारी नगरी रे' फिल्म 'खुद्दार' का गाना है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी के अलावा संजीव कुमार, तनुजा, विनोद मेहरा, बिंदिया गोस्वामी और महमूद जैसे कलाकार नजर आए थे। 1984 में रिलीज हुई इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के यादगार दौर की फिल्मों में गिना जाता है। इस जन्माष्टमी आप भी यह गाना अपने प्ले लिस्ट में शामिल करके कान्हा की भक्ति में डूब कर झूम सकते हैं।
और पढ़ें: Mirzapur The Movie पहले दिन कितना कमाएगी? 2026 की टॉप 10 ओपनर्स में इन 4 को छोड़ सकती है पीछे
