Paryushan Friendly Dosa: पर्युषण पर्व में बनाएं बिना भिगोए और बिना फर्मेंटेशन के झटपट डोसा। जानें 15 मिनट में क्रिस्पी और सॉफ्ट डोसा बनाने की आसान रेसिपी और खास टिप्स।

पर्युषण पर्व के दौरान खान-पान को लेकर कई तरह के नियम और मान्यताएं होती हैं। ऐसे में अगर आपका भी कुछ स्वादिष्ट और चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो आप बिना दाल-चावल भिगोए इंस्टेंट बेन्ने स्टाइल डोसा ट्राई कर सकते हैं। इस रेसिपी की खासियत है कि इसके लिए न तो बैटर को घंटों भिगोना पड़ता है और न ही फर्मेंटेशन का इंतजार करना होता है। महज 15 मिनट में तैयार होने वाला यह डोसा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया में शेफ nehadeepakshah ने वीडियो शेयर किया है, जिसकी मदद से आप भी क्रिस्पी डोसा झटपट बना सकते हैं।

इंस्टेंट डोसा बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

View post on Instagram

  • 1 कप चावल का आटा
  • ¼ कप बेसन
  • ¼ कप पके हुए चावल या भिगोया हुआ पोहा
  • ½ कप दही
  • 2 कश्मीरी लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चुटकी बेकिंग सोडा
  • जरूरत के अनुसार पानी

और पढ़ें: नेपाल का असली स्वाद लेना है तो जरूर खाएं ये 10 पारंपरिक फूड, हर डिश की है अलग कहानी

पर्युषण में कैसे बनाएं इंस्टेंट बेन्ने स्टाइल डोसा?

  • सबसे पहले चावल का आटा, बेसन, पके हुए चावल या पोहा, दही, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक को मिक्स करें।
  • इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें। बैटर को बहुत ज्यादा पतला न रखें, क्योंकि इससे डोसा मनचाहा सॉफ्ट और फ्लफी नहीं बनेगा।
  • अब बैटर में दो चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। तवा गर्म करें और उस पर बैटर डालकर डोसे का आकार दें। इसे बहुत पतला न फैलाएं। मध्यम आंच पर पकाने से डोसे पर खूबसूरत लाल रंग आएगा और टेक्सचर भी अच्छा रहेगा।
  • अगर आपको डोसा थोड़ा ज्यादा सॉफ्ट पसंद है, तो इसे तेज आंच पर भी पकाया जा सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा मक्खन या घी की जरूरत नहीं है।

डोसा बनाने की खास टिप्स

बेहतरीन रिजल्ट के लिए कास्ट आयरन डोसा तवा इस्तेमाल करें। डोसा बनाते समय आंच को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करें और बैटर को बहुत पतला न फैलाएं। इससे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट टेक्सचर मिलेगा। इस तरह बिना लंबे इंतजार के आप घर पर स्वादिष्ट इंस्टेंट डोसा तैयार कर सकते हैं।

नोट: पर्युषण के दौरान खान-पान के नियम परिवार और जैन परंपरा के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए सामग्री इस्तेमाल करने से पहले अपने नियमों के अनुसार जरूर जांच लें।

और पढ़ें: How to Keep Lemons Fresh: फ्रिज में नींबू जल्दी हो जाते हैं खराब? अपनाएं ये 3 स्टोरेज ट्रिक्स