Radha Ashtami Special Arbi Ki Sabji: राधारानी के भोग के लिए बनाएं अरबी की 3 स्वादिष्ट सात्विक सब्जियां। बिना प्याज-लहसुन की सूखी अरबी, दही वाली अरबी और मसाला अरबी की आसान रेसिपी, सामग्री और बनाने का पूरा तरीका यहां जानें।
राधा अष्टमी पर राधारानी को प्रिय सात्विक भोग अर्पित करने की परंपरा है। इस खास दिन आप अरबी से बनी स्वादिष्ट और सरल सब्जियां भोग की थाली में शामिल कर सकते हैं। बिना प्याज-लहसुन और सात्विक सामग्री से तैयार ये रेसिपी स्वाद के साथ पूजा की पवित्रता का भी ध्यान रखती हैं। यहां जानें अरबी की तीन अलग-अलग सात्विक रेसिपी, जिन्हें आप राधा अष्टमी के भोग के लिए आसानी से घर पर बना सकते हैं।
सात्विक सूखी अरबी सब्जी
सामग्री-
500 ग्राम अरबी
2 बड़े चम्मच घी
1 छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
सेंधा नमक स्वादानुसार
1 हरी मिर्च
बारीक कटी हरा धनिया
विधि-
अरबी को अच्छी तरह धोकर उबालें और ठंडा होने पर छीलकर गोल या लंबाई में काट लें।
कड़ाही में घी गर्म करके जीरा और अजवाइन डालें।
अब हरी मिर्च और अरबी डालकर धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
सेंधा नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें।
अंत में अमचूर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
भोग के लिए तैयार है स्वादिष्ट सूखी अरबी।
दही वाली सात्विक अरबी
सामग्री-
500 ग्राम उबली अरबी
1 कप ताजा दही
1 बड़ा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच अजवाइन
½ छोटा चम्मच हल्दी
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
सेंधा नमक
1 हरी मिर्च
हरा धनिया
विधि-
उबली अरबी को छीलकर टुकड़ों में काट लें। दही को अच्छी तरह फेंट लें।
कड़ाही में घी गर्म करके जीरा और अजवाइन का तड़का लगाएं।
हरी मिर्च और अरबी डालकर हल्का भूनें। अब हल्दी, धनिया पाउडर और सेंधा नमक डालें।
आंच धीमी करके फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं।
कुछ मिनट पकाने के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.