
नई दिल्ली। इन दिनों रमज़ान (Ramazan 2023) का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान मुस्लिम धर्म के लोग दिनभर रोजा रखते हैं। दिन में भोजन-पानी का सेवन नहीं किया जाता। शाम को रोजा खोलने के बाद लोग लिक्विड ड्रिंक पीते हैं ताकि शरीर में हुई पानी की कमी को दूर किया जा सके। इसके लिए तरह-तरह के नॉन अल्कोहलिक ड्रिंक का इस्तेमाल किया जाता है।
सऊदी शैम्पेन (Saudi Champagne) भी एक नॉन अल्कोहलिक ड्रिंक है। अगर प्यास से गला सूख रहा है तो इसे तर करने के लिए आप भी सऊदी शैम्पेन का आनंद ले सकते हैं। इसे तैयार करना बेहद आसान है। सऊदी शैम्पेन को सऊदी के शाही परिवार के लोग भी खूब पसंद करते हैं।
जुबदा मलिक ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में लंदन की एक फूड ब्लॉगर जुबदा मलिक ने इंस्टाग्राम पर इसकी रेसिपी शेयर की। यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया। इसे 100k से अधिक बार देखा गया। तीन हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया और 150 से अधिक लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया।
ऐसे तैयार होता है सऊदी शैम्पेन
सऊदी शैम्पेन को स्प्राइट या 7UP के साथ तैयार किया जाता है। जुबदा ने बताया है कि सऊदी शैम्पेन रेस्तरां और पार्टियों में परोसा जाने वाला प्रसिद्ध पेय है। इसे फलों के टुकड़े, नींबू और पुदीना रखकर तैयार किया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जुबदा ने सऊदी शैम्पेन को कांच के बड़े ग्लास जैसे बर्तन में बनाया है। इसके निचले हिस्से में नल लगा हुआ है।
जुबदा बर्तन में सबसे पहले लाल और हरे सेब के पतले टुकड़े रखती हैं। इसके बाद गोल और पतले टुकड़ों में कटे दो निंबू रखती हैं। वह एक संतरे के टुकड़ों को रखती हैं। इसके बाद पुदिना के पत्तों को रखती हैं। फलों के टुकड़े रखने के बाद जुबदा बर्तन में पानी, स्प्राइट या 7UP और सेब का रस रखती हैं। अंत में वह बर्तन के ढक्कन को बंद करती हैं। कुछ देर बाद वह ग्लास में सऊदी शैम्पेन निकालती हैं।
कॉन्टेन्ट सोर्स - आवाज द वाइस।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.