Ramadan Iftar Special 7 Royal Biryanis to Try: भारत और आसपास के इलाकों में बिरयानी की कई वैरायटी मशहूर हैं, जिनका स्वाद आज भी राजसी माना जाता है। इस रमजान आप भी इन 7 बिरयानी को अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।
रमजान में ट्राई करें 7 बिरयानी, जिनका स्वाद आज भी शाही
रमजान का महीना सिर्फ इबादत और रोजे का नहीं, बल्कि खास दावतों का भी होता है। इफ्तार और सेहरी में स्वादिष्ट और खुशबूदार खाने की खास जगह होती है और जब बात बिरयानी की हो तो माहौल अपने आप शाही बन जाता है। भारत और आसपास के इलाकों में बिरयानी की कई वैरायटी मशहूर हैं, जिनका स्वाद आज भी राजसी माना जाता है। इस रमजान आप भी इन 7 बिरयानी को अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।
28
हैदराबादी बिरयानी
तेज मसालों, केसर और दम कुकिंग स्टाइल से बनी यह बिरयानी सबसे ज्यादा पॉपुलर है। चिकन या मटन को दही और मसालों में मेरिनेट कर बासमती चावल के साथ दम पर पकाया जाता है। इफ्तार पार्टी में इसकी खुशबू ही सबको टेबल तक ले आती है।
38
लखनवी बिरयानी
इसे अवधी बिरयानी भी कहा जाता है। इसका स्वाद हल्का और खुशबूदार होता है। मसाले ज्यादा तीखे नहीं होते, इसलिए यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। रमजान की फैमिली दावत के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
48
कोलकाता बिरयानी
इस बिरयानी की खास पहचान उबला हुआ आलू और हल्का मीठा स्वाद है। इसमें मसाले कम और खुशबू ज्यादा होती है। जो लोग ज्यादा स्पाइसी खाना पसंद नहीं करते, उनके लिए यह बेस्ट है।
58
मालाबार बिरयानी
केरल स्टाइल यह बिरयानी छोटे दाने वाले चावल (जीरकशाला) से बनती है। इसमें नारियल तेल और खास मसालों का इस्तेमाल होता है। इसका स्वाद बाकी बिरयानी से थोड़ा अलग और बेहद लाजवाब होता है।
68
सिंधी बिरयानी
अगर आपको तीखा और मसालेदार स्वाद पसंद है तो सिंधी बिरयानी जरूर ट्राई करें। इसमें टमाटर, हरी मिर्च और खट्टे मसालों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है। रमजान की बड़ी दावत के लिए यह शानदार विकल्प है।
78
मुगलई बिरयानी
मुगलकाल से चली आ रही यह बिरयानी रिच और शाही स्वाद के लिए जानी जाती है। इसमें ड्राई फ्रूट्स, केसर और देसी घी का भरपूर इस्तेमाल होता है। खास मेहमानों के लिए यह रॉयल चॉइस है।
88
वेज बिरयानी
रमजान में अगर आप हल्का और हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो वेज बिरयानी भी शानदार रहती है। ताजी सब्जियां, हल्के मसाले और खुशबूदार चावल इसे खास बनाते हैं।