
Zero Waste Cooking Ideas: खाना बनाते समय हम अक्सर सब्जियों के छिलकों को बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलके अक्सर स्वाद और सेहत, दोनों का खजाना होते हैं? तोरई के छिलके इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं जिन्हें ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन ये फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये तत्व न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुंचाते हैं।
इसी वजह से, लोग तोरई के छिलकों का इस्तेमाल करके कई तरह के व्यंजन बनाते हैं। ये रेसिपीज न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, बल्कि साथ ही किचन के कचरे को कम करने में भी मदद करती हैं। अगर आप भी अब तक तोरई के छिलकों को फेंकते आए हैं, तो यह आर्टिक आपके लिए ही है। यहां हम तोरई के छिलकों से बनने वाले कुछ स्वादिष्ट और बनाने में आसान डिश पेश कर रहे हैं।
आप तोरई के छिलकों से एक बहुत ही स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं। इसके लिए, बस छिलकों को अच्छी तरह धो लें और थोड़े से तेल में लहसुन, हरी मिर्च और जीरा डालकर उन्हें हल्का भून लें। ठंडा होने पर इसमें नमक, नींबू का रस और थोड़ा सा दही मिलाएं, फिर इस मिश्रण को पीसकर एक मुलायम पेस्ट बना लें। आप इस चटनी का मज़ा रोटी या पराठे के साथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Roti Tawa Dosa Tips: रोटी वाले तवे पर भी बनाएं होटल जैसा क्रिस्पी डोसा, बस अपनाएं ये 3 आसान ट्रिक्स
तोरई के छिलकों से बनी सूखी सब्जी (भुजिया) भी बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान और जल्दी बनने वाला काम है। छिलकों को बारीक काट लें, फिर एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई, जीरा और हरी मिर्च डालें। इसके बाद, कटे हुए छिलके डालें और उसमें नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक छिलके कुरकुरे न हो जाएं। रोटी के साथ परोसने पर इस भुजिया का स्वाद लाजवाब लगता है।
यह डिश खासकर बारिश के मौसम में बहुत पसंद किया जाता है। छिलकों को बेसन, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चुटकी भर अजवाइन के साथ मिलाकर एक घोल (बैटर) तैयार करें। अब, इस मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर गरम तेल में तल लें। गरमागरम पकौड़ों को चटनी के साथ परोसें—आपको इनका स्वाद जरूर पसंद आएगा।
ये भी पढ़ें- रोटी को पसीजने से कैसे बचाएं: कैसरोल में गरम रोटी रखने का सही तरीका, नहीं होगी गीली
तोरई के छिलकों से बने कबाब एक बहुत ही क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक होते हैं। इन्हें बनाने के लिए, सबसे पहले तोरई के छिलकों को अच्छी तरह धो लें और उन्हें या तो बारीक काट लें या हल्का सा पीस लें। अब इसमें उबले हुए आलू, बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स, बारीक कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें, इसके छोटे-छोटे कबाब बना लें और उन्हें शैलो-फ्राई कर लें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.