रोटी को पसीजने से कैसे बचाएं: कैसरोल में गरम रोटी रखने का सही तरीका, नहीं होगी गीली

Published : Apr 16, 2026, 07:00 AM IST
roti moisture prevention tips

सार

Roti Storage Tips: कैसरोल में रखने पर रोटी गीली और पसीजी हुई हो जाती है? जानिए वायरल किचन हैक और आसान टिप्स, जिससे रोटी घंटों तक गर्म, मुलायम और फ्रेश रहेगी।

How To Keep Roti Fresh in Casserole: गरमा-गरम रोटियां खाना भला कैसे पसंद नहीं होता, लेकिन गर्मी के दिनों में महिलाएं रोटी बनाकर रख देती हैं और इसे कैसरोल में स्टोर करती हैं, ताकि ये घंटों तक गर्म रहे। लेकिन अक्सर यह समस्या आती है कि गर्मी और बंद डिब्बे में रखने पर रोटी पसीज जाती है। खासकर पहली और आखिरी रोटी गीली और चिपचिपी हो जाती है, जिसे आखिरकार फेंकना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे हम रोटी को पसीजने से बचा सके? तो आइए हम आपको दिखाते हैं एक वायरल वीडियो कि कैसे आप रोटी को घंटों तक फ्रेश और गर्म रख सकते हैं।

रोटी को पसीजने से बचाने का हैक

इंस्टाग्राम पर chamchamkirasoi1999 नाम से बने पेज पर रोटी को गीली होने से बचाने का तरीका शेयर किया गया है। इस वीडियो में बताया गया कि अगर आप कैसरोल में रोटी रखते हैं तो उसे नमी से बचाने के लिए चम्मच का इस्तेमाल करें। सबसे पहले बेस में आप दो चम्मच को क्रिस-क्रॉस करके रख दें। इसके ऊपर रोटी रखें, फिर इसके बाद ऊपर से भी दो चम्मचों को क्रॉस पैटर्न में रखकर इसका ढककर लगा दें। ऐसा करने से रोटी पसीजती नहीं है और ऊपर और नीचे की रोटियां गीली और नम नहीं होती है।

 

और पढे़ं- ठंड में किचन वर्क होगा आसान, 2500रु में रोटी मेकर मशीन देखें

रोटी को पसीजने से बचाने के अन्य टिप्स

  • रोटी को पसीजने से बचाने के लिए गरम-गरम रोटी को तुरंत डिब्बे में ना रखें। उसे पहले थोड़ी देर खुली हवा में ठंडा होने दें, वरना भाप अंदर फंस कर रोटी को गीला कर सकती है।
  • रोटी को पसीजने से बचाने के लिए कॉटन या मलमल के साफ कपड़े या नैपकिन में लपेटकर इसे रखें, इससे कपड़ा एक्स्ट्रा नमी सोख लेता है।
  • रोटी को रखने के लिए सही डिब्बे का इस्तेमाल करें। इसके लिए एयर टाइट, स्टील या इंसुलेटेड कैसरोल बेस्ट होता है। इसमें थोड़ा वेंटिलेशन भी जरूरी है।
  • रोटी को स्टोर करने से पहले उस पर हल्का सा घी लगाएं। घी लगाने से नमी बैलेंस रहती है और रोटी चिपचिपी नहीं होती है। ध्यान रखें कि रोटियां को बहुत ज्यादा दबाकर नहीं रखें, नहीं तो रोटियां पसीज जाती है। 

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Sawan Special Recipes: सावन में जरूर ट्राई करें बिना प्याज-लहसुन की ये 3 गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जियां
बारिश में एक बार जरूर बनाएं अरबी के पत्तों के पतोड़े, स्वाद ऐसा कि प्लेट मिनटों में होगी खाली