
Moringa Peel Tea Powder: मोरिंगा एक सुपर फूड है, जिसकी पत्तियों से लेकर फूल और फल तक सब कुछ इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मोरिंगा की डंडी जिसे हम सहजन या ड्रमस्टिक भी कहते हैं, इसके छिलके निकालकर अक्सर फेंक दिए जाते हैं। लेकिन इन छिलकों में भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो अगली बार इन बचे हुए छिलकों से आप मोरिंगा टी पाउडर बना सकते हैं, जो एक शानदार बेस्ट फ्रॉम वेस्ट आइडिया है।
इंस्टाग्राम पर jyotiimahawar नाम से बने पेज पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आइडिया शेयर किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि ड्रमस्टिक के छिलकों को अक्सर हम निकाल कर फेंक देते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल हम मोरिंगा टी पाउडर बनाने के लिए कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर मोरिंगा के छिलकों को यूज करने का ये तरीका तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कैसे आप बनाएं इसका टी पाउडर-
सबसे पहले मोरिंगा के छिलकों को अच्छी तरह धो लें और धूप में पूरी तरह सुखा लें, ताकि उनमें नमी बिल्कुल न रहे। जब छिलके अच्छे से सूख जाएं, तो उन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
और पढ़ें- सहजन के पकौड़े और बचके की अनोखी रेसिपी: स्वाद और सेहत का खज़ाना!
अब इसमें 1 इलायची और 1 दालचीनी की छड़ी मिलाएं। इन तीनों चीजों को मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। तैयार पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। आपका होममेड मोरिंगा टी मिक्स तैयार है।
मोरिंगा की चाय बनाने के लिए बस 1 कप गर्म पानी लें और उसमें 1 छोटा चम्मच तैयार पाउडर मिलाएं। इसे 2–3 मिनट ढककर रखें ताकि फ्लेवर अच्छे से पानी में उतर जाए। फिर छानकर गरमा गरम पिएं। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं।
मोरिंगा चाय शरीर को हल्का और फ्रेश महसूस कराने में मदद करती है। इलायची और दालचीनी इसकी खुशबू और स्वाद को और बेहतर बनाते हैं, जिससे यह चाय पीने में और भी स्वादिष्ट लगती है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं और साथ ही वेस्ट कम करना चाहते हैं, तो यह मोरिंगा चाय आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.