
Sattu Recipes Ideas: गर्मियों की तपती धूप में शरीर को ठंडक और एनर्जी दोनों की जरूरत होती है। बाहर के फैंसी एनर्जी ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक्स से ज्यादा असरदार अगर कुछ है, तो वो है – देसी सुपरफूड 'सत्तू'। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सत्तू को न सिर्फ एक ड्रिंक, बल्कि एक पूरे खाने की तरह खाया जाता है। सत्तू को भूने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है, जो प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई मिनरल्स से भरपूर होता है। खास बात यह है कि सत्तू शरीर में कूलिंग इफेक्ट देता है, जिससे गर्मी की लू से बचाव होता है और डाइजेशन भी बेहतर रहता है।
सत्तू की सबसे खास बात यह है कि इससे बिना ज्यादा मेहनत के कई स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज़ बनाई जा सकती हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं। तो आइए जानते हैं सत्तू से बनी 7 ऐसी शानदार रेसिपीज जो गर्मी को मात देंगी और सेहत को भी बनाएंगी मजबूत।
1. सत्तू का नमकीन शरबत
सबसे क्लासिक और लोकप्रिय तरीका है सत्तू का नमकीन शरबत। इसमें सत्तू को ठंडे पानी में मिलाकर, स्वादानुसार काला नमक, भुना जीरा पाउडर, नींबू रस और थोड़ा सा हरा धनिया मिलाया जाता है। यह शरबत शरीर को हाइड्रेट करता है और लू से बचाता है।
2. सत्तू का मीठा शरबत
अगर आपको मीठा पसंद है तो ये शरबत परफेक्ट है। इसमें सत्तू को ठंडे पानी में मिलाकर, गुड़ या शहद मिलाएं और थोड़ा नींबू डालें। यह न सिर्फ एनर्जी देता है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करता है और थकावट दूर करता है।
3. सत्तू सलाद सत्तू सलाद
हेल्दी और हाई प्रोटीन डाइट चाहने वालों के लिए वरदान है। उबले चने, टमाटर, प्याज, खीरा, नींबू और सत्तू को मिलाकर स्वादिष्ट सलाद तैयार करें। इसमें आप चाहें तो थोड़ी धनिया पत्ती और चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
4. सत्तू पराठा
हर घर में बनता है, लेकिन जब उसमें सत्तू भर दिया जाए तो बात ही कुछ और होती है। सत्तू में प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, नींबू रस और मसाले मिलाकर भरावन तैयार करें और आटे में भरकर पराठा बेलें। दही या अचार के साथ ये पराठा गर्मियों का परफेक्ट लंच या ब्रेकफास्ट हो सकता है।
5. सत्तू लड्डू
अगर आपको कुछ मीठा और एनर्जी से भरपूर चाहिए, तो सत्तू लड्डू ज़रूर ट्राय करें। सत्तू में गुड़ का पाउडर और देसी घी मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ये लड्डू खासतौर पर बच्चों और ऑफिस गोइंग लोगों के लिए बढ़िया हेल्दी स्नैक है।
6. सत्तू सूप (हल्का गरम)
थोड़ी अनोखी लेकिन असरदार रेसिपी है सत्तू सूप। हल्के गरम पानी में सत्तू, हल्दी, नमक, जीरा पाउडर, और नींबू मिलाकर बनाएं ये सूप जो पाचन में आसान होता है और गर्मियों में हल्का डिनर देने का एक अच्छा ऑप्शन है।
7. सत्तू बिस्कुट या कुकीज
अगर आप ओवन या एयर फ्रायर यूज़ करते हैं तो सत्तू से हेल्दी कुकीज़ भी बना सकते हैं। सत्तू, गेहूं का आटा, गुड़ और घी मिलाकर बिस्कुट बनाएं। ये बड़ों और बच्चों दोनों के लिए हेल्दी स्नैक है, जो टिफिन या सफर के लिए भी सही है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.