Sattu Smoothie Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट 5 मिनट में, बनाएं सिंपल सत्तू स्मूदी

Published : Jun 13, 2025, 07:28 PM IST

How to prepare sattu smoothie: रोजाना पीने वाली स्मूदी में कुछ चीजें मिलाकर उसे और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बनाया जा सकता है। रोज सुबह चाय-कॉफी की जगह ये स्मूदी पीकर आप अपने दिन की शुरुआत एक दम हेल्दी तरीके से कर सकते हैं।

PREV
16
सत्तू स्मूदी क्यों है बेहतरीन?

सत्तू कई तरह के अनाज, दालों और बीजों को भूनकर और पीसकर बनाया जाता है। सत्तू प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। ये मसल्स बनाने, उनकी मरम्मत करने और दिनभर भूख को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है, कब्ज से बचाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।

सत्तू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं, जिससे आप लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ाता, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा है।

26
केले के फायदे

सत्तू स्मूदी में केला मिलाना बहुत फायदेमंद होता है। ये स्मूदी को नेचुरल मिठास देता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। कार्बोहाइड्रेट्स होने के कारण ये झटपट एनर्जी देता है और फाइबर पाचन में मदद करता है।

36
बीजों के स्वास्थ्य लाभ

स्मूदी के ऊपर डाले गए बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो अतिरिक्त पोषण और क्रंची टेक्सचर देते हैं।

46
सत्तू स्मूदी की सामग्री

सत्तू - 2-3 चम्मच

दूध - 1 कप

केला - 1

शहद या गुड़ - 1 चम्मच

मनपसंद बीज (चिया, अलसी, कद्दू, सूरजमुखी, तिल) - 1-2 चम्मच

56
सत्तू स्मूदी बनाने की विधि

एक ब्लेंडर में सत्तू, दूध, कटे हुए केले और शहद/गुड़ डालकर स्मूद होने तक पीस लें। फिर एक गिलास में डालें, ऊपर से अपने पसंदीदा बीज डालें और तुरंत सर्व करें।

66
सत्तू स्मूदी के लिए टिप्स

और भी ज्यादा स्वाद और पोषण के लिए, थोड़ा सा बर्फ, एक चुटकी इलायची पाउडर या बादाम/काजू जैसे मेवे भी डाल सकते हैं। रोज सुबह इस सत्तू स्मूदी को पीकर, एक हेल्दी और एक्टिव दिन की शुरुआत करें। सत्तू को घर पर भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories