Sindhi dal pakwan recipe: सिंधी दाल-पकवान एक खास रेसिपी है जो संडे ब्रंच के लिए परफेक्ट है। इसमें चना दाल का तड़का और मैदे से बने पकवान शामिल हैं। इसे प्याज, धनिया, हरी चटनी और नींबू के रस के साथ परोसा जाता है।
एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें जीरा, हींग, करी पत्ता डालें। फिर अदरक, हरी मिर्च डालें और भूनें। अब पकी हुई दाल डालें, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर मिलाएं और 5-7 मिनट तक पकाएं। ऊपर से नींबू और धनिया डालें।
56
पकवान बनाने का तरीका
मैदे में नमक, अजवाइन और मोयन डालें, फिर सख्त आटा गूंथ लें। 15 मिनट ढककर रखें। अब बड़ी पूरी जैसा बेलें और कांटे से छेद करें, ताकि ये फूलें नहीं। इसे एक-एक कर गर्म तेल में धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक तलें।
66
दाल-पकवान सर्व करने का तरीका
पकवान पर गर्म दाल डालें। ऊपर से कटे हुए प्याज, धनिया और हरी चटनी डालें नींबू का रस निचोड़ें और गरमा गरम परोसें। संडे ब्रंच में इस सिंधी रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.