आसानी से गल जाएगी चने की दाल का एक एक दाना, इन 3 टिप्स से बनाएं स्वादिष्ट

Published : Oct 02, 2025, 02:02 PM IST
चने की दाल

सार

Chana ki dal Tips: फेस्टिवल या खास अवसर पर स्वादिष्ट चने की दाल बनाने के आसान टिप्स जानें। दाल को पहले पानी में भिगोएं, पर्याप्त पानी मिलाएं और देसी घी, लहसुन व हींग का तड़का लगाएं। इन सरल तरीकों से चने की दाल सही तरीके से पककर स्वादिष्ट बनती है।"

Simple tips to cook Chana daal: फेस्टिवल में या किसी खास दिन पर अक्सर भारतीय घरों में चने की दाल बनाई जाती है लेकिन इसे बनाने के लिए समय ज्यादा चाहिए होता है। अगर चने की दाल बनाते समय यह ठीक से नहीं पकती है, तो खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ताकि चने की दाल ठीक से पक जाए। ऐसा करके आप स्वादिष्ट दाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि चने की दाल बनाते समय क्या टिप्स अपनाने चाहिए।

चने की दाल को फुलाएं पानी में

चने की दाल जब भी बनानी है, उसे करीब तीन से चार घंटे पहले पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से दाल फूल जाएगी और उसे पकाते समय परेशानी नहीं होगी। चने की दाल को करें 4 से 5 सिटी में पकाएं। भीगी हुई दाल को गलने में समय ज्यादा नहीं लगता है।

और पढ़ें: International Coffee Day 2025: कॉफी के सेवन से लग जाती है लत? जानें कॉफी से जुड़े मिथ एंड फैक्ट

दाल में मिलाएं पर्याप्त पानी

चने की दाल पकाते समय उसका पानी कम हो जाता है। जब दाल अच्छी तरीके से पक जाए, तो आपको अलग से पैन में पानी गर्म करके चने की दाल में मिलना चाहिए। ऐसा करने से दाल पतली हो जाएगी और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा। आप चाहे तो पानी की जगह इमली का पानी भी मिला सकती हैं। खट्टी मीठी दाल स्वाद बढ़ा देती है।

छौंक में इस्तेमाल करें लहसुन हींग

चने की दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें देसी घी के साथ लहसुन और हींग का तड़का लगाएं। अगर आपको प्याज पसंद है तो लाल मिर्च के साथ प्याज और टमाटर भून कर तड़का लगा सकते हैं। इससे भी चने की दाल का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। आज चाहे तो कोकम का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

और पढ़ें: Sendha Namak Vs Table Salt: व्रत का नमक क्यों है इतना खास? जानें साधारण से कैसे है अलग

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी